देवरिया जिले के जिलाधिकारी अमित किशोर एक वीडियो में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं, जिसे बाद में पुलिस ने भी पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद एक अन्य वीडियो में पिटाई के शिकार संदीप जायसवाल ने आप बीती बयान की है। स्थानीय व्यापारी संदीप ने कहा कि घटना बुधवार की है।
उन्होंने कहा कि उनकी कार डाक घर के परिसर में खड़ी थी, इस दौरान जिलाधिकारी वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी ने उन्हें कार हटाने को कहा , लेकिन ऐसा करने से पहले अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
BHU में नहीं थमा प्रोफेसर फिरोज खान के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन
इस बीच जिलाधिकारी अमित किशोर ने घटना से इनकार किया और कहा, ‘डाक घर सरकारी जमीन पर किराए पर चलाया जा रहा है, जिसे आईआईएम इंदौर द्वारा एक कौशल विकास केंद्र के तौर पर विकसित किया जाना है। संदीप ने भूमि पर कब्जा किया था और जब उससे अपने सामान को परिसर से हटाने को कहा गया तो उसने बहस शुरू कर दी। वहां थप्पड़ मारने की कोई घटना नहीं हुई थी।’ संदीप ने कहा कि उसे बाद में सदर कोतवाली ले जाया गया, और उससे माफीनामा लिखवाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने घटना से इनकार किया है।


Download Android App
Download iOS App



