टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय शो में से एक बिग बॉस 13 आये दिन नए – नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है और बीते एपिसोड में कैप्टेंसी को लेकर हुए टास्क में जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। जहां एक तरफ रशमी देसाई और शेफाली बग्गा के बीच झगड़ा हो गया वहीं विवाद बढ़ने की वजह से टास्क को बीच में ही बंद करना पड़ा।
.jpg)
अब शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमे दिखाया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और विकास गुप्ता एक साथ मिलकर शेफाली बग्गा को वॉशरूम में लॉक करने वाले है क्योंकि वो सबकी नींद में खलल पैदा कर रही है।
.jpg)
आज रात टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है शेफाली बग्गा एक प्लेट और चम्मच के साथ घूमती नजर आ रही है और रात के बीच में घर के सदस्यों को जगाने के लिए शो मचाती दिखाई दे रही है। दरअसल शेफाली कॅप्टेन्सी टास्क में कम्पीट करने का मौका न दिए जाने की वजह से अन्याय महसूस कर रही है।

विकास और सिद्धार्थ शेफाली को शोर मचाने से रोकने की कोशिश करते है पर शेफाली घर में हंगामा करती रहती है। इससे सिद्धार्थ, विकास, विशाल आदित्य सिंह नाराज हो गए और उन्होंने शेफाली को वाशरूम में बंद करने का फैसला करते है ।
.jpg)
विकास और सिद्धार्थ शेफाली को एक कंबल में लपेटते हैं और उसे वॉशरूम में ले जाते हैं। वे उसे उसी में बंद कर देते हैं ताकि घर के बाकी सदस्य शांति से सो सकें। अब देखना दिलचस्प होगा की विकास और सिद्धार्थ की इस हारकर पर शेफाली और बिग बॉस का क्या रिएक्शन होगा।
बता दें, इससे पहले देवोलीना भट्टाचार्जी को एक टास्क में वॉशरूम में बंद कर दिया गया था और उन्होंने अपना आपा खो दिया था। साथ ही, हम आने वाले एपिसोड में सिद्धार्थ और शहनाज़ गिल के बीच कुछ ड्रामा की भी उम्मीद कर सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App



