2001 की सबसे हिट फिल्मों में से एक हुआ करती थी तुम बिन का सुपरहिट गाना छोटी छोटी राते तो आप सभी का अच्छे से याद ही होगा। इस गाने में अपना डांस कर लाखो लोगों को अपना दिवाना बना देने वाली चाइल्ड ऐक्टे्रस अमृता प्रकाश जिन्होंने फिल्म में मिली की भूमिका निभाया थी। आपको बता दें कि यह छोटी सी चुलबुली चाइल्ड एक्ट्रेस अब बड़ी हो गई है और दिखने लगी है पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत भी।
अमृता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 को जयपुर में हुआ था। इन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुम्बई के प्रसिद्ध मीठीबाई कॉलेज से की है और इनके पिता का नाम डॉ प्रकाश बक्षी है। तुम बिन के अलावा इस अभिनेत्री ने करन जौहर की अर्जुन रामपाल अभिनीत वी आर फैमिली, विवाह और मैने दिल तुझको दिया जैसी फ़िल्म में भी काम किया है। खासकर विवाह में इनके द्वारा निभाया गया ‘छोटी’ का पात्र लोगो ने बहुत पसंद किया था।
तुम बिन के हिट होने के बाद अमृता प्रकाश को कई और दूसरी फिल्मों को करने को मौका भी मिला। फिल्मों के अलावा भी अमृता ने कई टीवी सीरियल्यस में अहम भूमिका निभाई।


Download Android App
Download iOS App






