आजकल कंगना रनौत और रितिक रोशन के रिश्तों की चर्चा फिर से सुर्खियां बन गर्ई है। कुछ दिन पहले कंगना इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में गई थी। वहां पर शो के होस्ट रजत शर्मा ने कंगना से उनके और रितिक के रिश्ते के सवालों पर बात की थी।
उन्होंने पूछा था कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि उनके रिश्ते का सच सबके सामने आ गया था। उस पर कंगना ने कई ऐसे खुलासे किए जिनका किसी को भी अंदाजा नहीं था। उसके बाद रितिक के स्पोर्ट में बॉलीवुड से कई सितारे आएं हैं। जिन्होंने सीधे-सीधे कंगना को बोला है कि वह पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अब कंगना की बातों का जवाब बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर फरहा खान सामने आई है।
कंगना ने अपने और रितिक रोशना के रिश्तों के पुराने घाव जो कि ठीक हो गए थे लेकिन कंगना ने उन घावों को दुबारा से हरा कर दिया हैै। कंगना ने भाई -भतीजावाद पर भी काफी टिप्पणी की है। फरहा खान ने बॉलीवुड में नेपोटिजम को लेकर अपना बयान दिया है। हाल ही में फराह खान मुबंई में अपने एक टीवी शो के इंवेट पर आई थी। और उनसे पूछा कि कंगना की बातों पर आप की क्या राय है।
इस पर फरहा खान ने साफ निकार कर दिया कि मैं कुछ नहीं कहना चाहती। फरहा ने कहा कि वह और कोई बड़ा विवाद नहीं खड़ा करना चाहती हैं। फरहा ने यह जरूर बोल दिया कि कंगना के छोटे से शहर से आई है। फरहा ने यह भी कहा कि कंगना को उनकी जिंदगी में बड़े मौके मिले हैं जिनकी बतौलत वह बड़ी स्टार बनी है। फिर इस विवाद को नेपोटिज्म कैसे बोल सकते हैं। तो इसमें कहीं भाई-भतीजावाद नजर तो आ ही नहीं रहा।
फिर उनसे यह पूछा गया कि वह अपनी किसी भी फिल्म में कंगना को कास्ट करेंगी तो उन्होंने कहा कि हां जरूर अगर कोई अच्छी कहानी हुई तो जरूर करूंगी। लेकिन उन्होंने साथ में यह भी बोल दिया की अब मुझे डर लगता है। फरहा ने कहा कि मैं अपनी फिल्मों को खुद ही डायरेक्ट करना पसंद करती हूं कोई और मेरी फिल्मों को डायरेक्ट करे यह मुझे पसंद नहीं होगा।
आपको बता दें कि फरहा ने बातों ही बातों में कंगना को बहुत कुछ बोल दिया है। कंगना ने यह बोला था कि अब वह किसी भी डायरेक्टर के अंदर काम नहीं करेंगी और वह अपने आपको खुद ही निर्देशन करेंगी। बता दें कि फरहा खान अपने नए शो को लॉन्च करने आईं थी। फरहा का स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है नया शो ‘लिप सिंग बैटल’।


Download Android App
Download iOS App









