पिज्जा-बिरयानी खाकर 11 किलोग्राम वजन बढ़ाया राजकुमार राव ने 

Summary :

NULL

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म के लिये 11 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। कलाकारों को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पड़ता है।

राजकुमार राव ऐसे अभिनेता हैं जो किरदार को परदे पर प्रस्तुत करने के लिए ऐसा करने से नहीं डरते। राजकुमार राव ने नेताजी सुभाषचंद, बोस पर बन रही वेब सीरीत्र के लिए लगभग 11 किलो का वजन बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने जो मन में आया वह खाया-पिया है।

@patralekhaa Let’s go back #tb #Amsterdam #mostfavouritecity

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

राजकुमार राव ने कहा, ‘मेरा खाने का चार्ट यही था कि जो भी मीठा, पिज्जा, पराठा या बिरयानी ज्यादा घी या मक्खन के साथ खाना। एक अभिनेता के तौर पर हम हमेशा एक प्रकार की डाइट पर होते हैं लेकिन यह उनमें से एक मौका था जिसमें मैं कुछ भी खा-पी सकता था। मैंने इसके लिए ढेर सारी मिठाइयां, पिज्जा बिरयानी और पराठा खाये जिसमें से मिठाइयां ज्यादा खाई। मैं एक अलग व्यक्ति वाली भावना महसूस करना चाहता था। ‘

Desk Team