बड़े पर्दे पर भले ही वरुण ने कई अभिनेत्रियों से के साथ इश्क फरमाया है, लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल सिर्फ एक ही हसीना के लिए धड़कता है वरुण धवन ने खुद इस बात का खुलासा करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वुमन वांट’ में किया था। उन्होंने यहां खुलकर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बाते शेयर की है
- नताशा को मनाने के लिए वरुण ने खूब बेले थे पापड़,चार बार रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी थी हार
- करीना कपूर के रेडियो शो में वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की
बॉलीवुड अभिनेता वरुण के बचपन की दोस्त नताशा दलाल हैं बचपन से ही वरुण नताशा के प्यार में दीवाने थे और उनसे ही शादी करना चाहते थे। लेकिन नताशा को मनाने के लिए वरुण को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और चार बार रिजेक्ट भी हो गए थे। तो चलिए आज वरुण के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्मी लव स्टोरी के बारे में हम आपको बताते हैं
3 बार क्यों रिजेक्ट हुए वरुण?
वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। वरुण और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। बता दें हालही में नताशा की गोद भराई भी हुई हैं इसके कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि रिलेशनशिप में आने से पहले वरुण धवन को नताशा दलाल ने 3 बार रिजेक्ट किया था। वरुण धवन शुरुआत से ही एक फिल्मी परिवार में रहे हैं, जहां उनके पिता डेविड धवन ने बॉलीवुड में कुल 49 फिल्मों का निर्देशन किया है। जिस वजह से वरुण का वो फिल्मी अंदाज नताशा को ज्यादा पसंद नहीं था। हालांकि रिजेक्ट होने के बाद भी वरुण ने हार नहीं मानी और बार-बार कोशिश करते रहे। फिर एक दिन कोशिश रंग लाई और नताशा भी मान गईं।
कब हुई थी पहली मुलाकात
करीना कपूर के रेडियो शो में वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान वरुण ने कहा था, ‘पहली बार मैं जब नताशा से मिला तो छठी क्लास में था। लेकिन तब हम एक-दूसरे को डेट नहीं करते थे और 12वीं तक हम अच्छे दोस्त थे। लेकिन आज भी मुझे वो दिन याद है, मैं शायद 11वीं या 12वीं में था। मैं येलो हाउस में था और वो रेड हाउस में। हम बास्केटबॉल कोर्ट में थे। वो मेरे सामने से आ रही थी और बस वही उसे देखकर पहली झलक में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं नताशा के प्यार में हूं।


Download Android App
Download iOS App





