शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पठान का टीजर रिलीज हो चुका है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। वहीं अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग भी रिलीज हो चुका है लेकिन इस गाने को देखने के बाद फिर बार फिर बायकॉट गैंग एक्टिव हो गई है। किंग खान और दीपिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जहां पहले इस गाने को सोशल मीडिया पर लोग इसे फ्रेंच सॉन्ग का कॉपी बता रहे हैं। वहीं अब सॉन्ग में दीपिका के कपड़ों को कलर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि गाने में दीपिका ने भगवा रंग का कपड़ा पहना है और ये जानबूझकर किया गया है। अब इस मामले ने राजनैतिक रंग भी ले लिया है और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने भी मेकर्स से फिल्म के सीन को बदलने की मांग की है।

दरअसल, अपकमिंग फिल्म पठान के सॉन्ग बेशरम रंग में दीपिका के कपड़ों को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, “गाने में इस्तेमाल किए गए कपड़े पहली नज़र में बेहद आपत्तीजनक हैं। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण ये गाना फिल्माया गया है। वैसे भी दीपिका पादुकोण जी टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं, जेएनयू वाले उसमें। इसलिए मैं ये निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें वेशभूषा को ठीक करें। वरना मध्य प्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए ये विचारणीय प्रश्न होगा।”

बता दें कि पठान का सॉन्ग बेशरम रंग दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। जब से गाना सामने आया है तभी से ये ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। इतना ही नहीं ट्विटर पर बायकॉट पठान भी ट्रेंड कर रहा है, वही अब दीपिका के आउटफिट्स को लेकर विवाद तो थमने ना नाम ही नहीं ले रहा है। इस गाने में ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी है जिसे पर लोगों ने उन्हें घेर लिया है। हालांकि अभी तक पठान के मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में किंग खान और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखेंगे। शाहरुख और जॉन इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। वहीं दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को फैंस पहले भी देख चुके हैं और उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



