उमर अब्दुल्ला ने कहा- नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी

Summary :

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी।

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी।दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम के बाद उमर ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव में देरी से उनकी पार्टी चिंतित नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘डर’’ गई है और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने का साहस नहीं दिखा पा रही।नेकां नेता ने कहा कि चुनाव जब भी होंगे, तब हम देखेंगे, लेकिन मैं यह कहता रहा हूं कि हम इन चुनावों के लिए विनती नहीं करेंगे।
संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र जब भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का फैसला करेगा, तो नेकां तैयार रहेगी।उमर ने कहा, ‘‘भाजपा डरी हुई है, उसमें चुनाव कराने का साहस नहीं है। उन्हें साहस जुटाने दीजिए, मैदान में उतरने दीजिए, फिर देखेंगे जनता किसके साथ है।’’उन्होंने कहा कि पार्टी की जनसभाएं उसके कार्यकर्ताओं के लिए यह संकेत नहीं है कि चुनाव करीब आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

Desk Team