बॉलीवुड की एक्टर्स बॉबी डार्लिंग ने अपने खुद के पति पर आरोप लगाए हैं। बॉबी डार्लिंग ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। बॉबी डार्लिंग ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति शराब के नशे में उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं। बॉबी डार्लिंग के आरोप का जवाब देते हुए उनके पति रमणिक ने कहा है कि बॉबी की नजर उनकी संपत्ति पर है।
बता दें कि बॉबी डार्लिंग ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से पिछले साल फरवरी में शादी की थी। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ों की खबरें आ रही हैं। बॉबी ने यह भी आरोप लगाए हैं कि वह मेरे साथ मारपीट करते हैं और साथ ही उनकी प्रॉपटी भी हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
बॉबी ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पति को यह भी शक है कि मेरा बाकि पुरुषों के साथ भी अवैध संबंध हैं। बॉबी ने कहा कि यही वजह है कि वह मेरे साथ मारपीट भी करते हैं।
बॉबी ने यह भी खुलासा किया कि उनके पति उन पर यह भी दबाव डालते हैं कि मुंबई वाला फ्लैट उनके नाम कर दें। बॉबी ने यह भी कहा कि मेरे ही पैसों पर वह एश करता है और हाल ही में उसने मेरे ही पैसों से नई गाड़ी भी खरीदी है। बॉबी ने कहा कि वह अपने पति से तलाक लेकर मुबंई वापस शिफ्ट होना चाहती हैं।
बॉबी के पति ने उस पर ही आरोप लगाते हुए बोला है कि बॉबी ने मेरे साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे जायदाद के पेपर और सोना लेकर भाग गयी। रमणिक ने यह कहा कि उसने कभी भी बॉबी पर साथ नहीं उठाया है। रमणिक ने कहा कि बॉबी जिस फ्लैट पर दावा कर रही है असल में तो वह फ्लैट मेरा ही है।
रमणिक ने कहा कि वह फ्लैट मैंने तब लिया था जब बॉबी ने मेरी मां के साथ रहने से इंकार कर दिया था। इसलिए मैंने वह फ्लैट खरीदा था। रमणिक ने यह भी कहा कि वह मुझ पर इसलिए यह आरोप लगा रही है कि वह मेरी पूरी प्रॉपर्टी हड़प सके।


Download Android App
Download iOS App









