Bobby Deol का सलमान की ऑनस्क्रीन बहन से रहा 5 साल तक अफेयर, इस वजह नही हो पायी शादी

Summary :

धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता Bobby Deol सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेस-3 में नजर आए हैं। यदि बात उनकी निजी जिंदगी की जाए तो उन्होंने नॉन फिल्मी

धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता Bobby Deol सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेस-3 में नजर आए हैं। यदि बात उनकी निजी जिंदगी की जाए तो उन्होंने नॉन फिल्मी बेकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली तान्या देओल से शादी की है।

अभिनेत्री नीलम कोठारी सलमान की ओन स्क्रीन बहन

जबकि बहुत कम लोग जानते हैं कि कभी Bobby Deol का चक्कर सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन जो कि 80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी है।

अपने समय की टॉप अभिनेत्री में शुमार फिल्म ‘हम साथ-साथ’ में उन्होंने सलमान खान की बहन का रोल किया था। उसी वक्त नीलम Bobby Deol के प्यार में पागल थी खबरों की माने तो बॉबी और नीलम लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे हालांकि इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

धर्मेंद्र थे इस शादी के खिलाफ

एक समय था जब Bobby Deol और नीलम एक-दूसरे के लिए काफी ज्यादा सीरियस थे दोनों के क्लोज फेंड्स आज भी इस बात को जानते हैं इन दोनों की शादी मुकाम तक ना पहुंचे की वजह बॉबी के पिता धर्मेंद्र माने जाते हैं। दरअसल बॉबी के पिता इस बात के सख्त खिलाफ थे कि उनका बेटा किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी न करे। इसी वजह से दोनों का बे्रकअप हो गया।

नीलम ने बताई अपने ब्रेकअप की वजह

नीलम ने स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप और बॉबी के साथ रहे रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों का अलगाव आपसी सहमति से था न किसी तीसरे के आ जाने की वजह से ये कपल अलग हुआ था।

नीलम ने कहा था ”हां यह सच था कि बॉबी और मैं अलग हुए। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन हमें लेकर काफी कहानियां बनाई गईं और अलग-अलग बातें हुईं। इसीलिए मैं इस विषय पर बात कर रही हूं।”

”मैं नहीं चाहती लोग उस बात पर यकीन करें जो सिर्फ और सिर्फ झूठ है। ये अफवाह भी आई कि ब्रेकअप की वजह बॉबी का पूजा भट्ट के साथ नजदीकियां बढ़ना रहा। तो मैं बता दूं कि ये सब झूठ है।” ”मेरा और बॉबी का ब्रेकअप न तो पूजा की वजह से हुआ और न ही किसी दूसरी लड़की के कारण। हम आपसी सहमति से अलग हुए हैं।”

Desk Team