बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार बॉडी, जबरदस्त एक्शन सीन्स और शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते है। फिल्म दर फिल्म टाइगर श्रॉफ की न सिर्फ लोकप्रियता बढ़ी है बल्कि उन्होंने खुद को बॉक्स ऑफिस साबित भी किया है।
.jpg)
हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बाघी – 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है और फिल्म ने पहले तीन दिनों में 50 करोड़ का दमदार कलेक्शन बटोरा है। फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करते हुए टाइगर ने खुद को एक शानदार तोहफा भी दिया है।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ मुंबई में अपनी सफ़ेद रंग की नयी बीएमडब्लू 5 सीरीज कार एक साथ स्पॉट किये गए। कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के इस हैंडसम हेंक के लिए ये मसल कार बिलकुल परफेक्ट है। अपने पिता जैकी श्रॉफ की तरह टाइगर को भी लक्ज़री गाड़ियों का काफी शौक है।

जानकारी के मुताबिक़ टाइगर ने ये कार अपनी खुद की कमाई से खरीदी है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ के पास जैगुआर एसएस कार थी , जो उन्होंने साल 2017 से उनके पास थी। ये कार भारत में कुल 100 ही लोगों के पास है, और इसे टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने खरीदा था।

अब जो कार टाइगर श्रॉफ ने खरीदी है उनकी एक्स शोरूम कीमत करीब 49 लाख रूपए है। कार लक्ज़री और आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लेस है। रिमोट कण्ट्रोल पार्किंग जैसे फीचर्स से सजी इस कार को खरीदने के बाद टाइगर की ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेम्बो और हीरोपंती – 2 की तैयारियों में जुट गए है। दोनों ही फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।



Download Android App
Download iOS App



