बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव पिछले कुछ दिनों से मीडिया को सुर्खियों में छाई हुई है। जबसे ये खबर सामने आई थी की अमृता प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने वाली है तभी से सबका ध्यान उनकी तरफ आ गया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने जो भी बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की वो वायरल हो रही थी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वो खुशी की घड़ी आ गई है, जिसका अमृता और उनके हस्बैंड को लम्बे समय से इंतज़ार था। अब अमृता राव मां बन गई है।
अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है। आर जे अनमोल पापा बनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आखिरकार कपल के लिए ये खास पल आ ही गया जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। अमृता के फैन्स के लिए भी ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। वैसे बता दे अमृता राव ने रविवार की सुबह ही बेटे को जन्म दिया था। अब अमृता और न्यूली बॉर्न बेबी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
अमृता के मां बनने की खबर फैंस को मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। लेकिन अभी तक बेबी की पिक्चर्स सामने नहीं आई है। उम्मीद है अमृता जल्द ही फैंस के साथ अपने बेबी की फोटोज़ शेयर करेंगी।


Download Android App
Download iOS App





