कोरोना जैसी महामारी ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। हर किसी की ज़िन्दगी में बड़े बदलाव हुए है। ऐसा ही एक बदलाव बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की ज़िन्दगी में भी आया है। ये बदलाव क्या है और कैसे आया वो भी भूमि ने खुद बताया। बता दे, इस लॉकडाउन ने भूमि की खाने को लेकर पसंद- नापसंद ही बदल कर रख दी।
भूमि लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती रही हैं और इस बारे में वो कहती हैं कि कोरोना के दौरान इस बारे में उन्हें तमाम नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। अपने आसपास की प्रकृति को बचाए रखने के लिए हमेशा मुखर रहने वाली भूमि पेडनेकर ने लंबे अरसे से इस दिशा में काम किया है। वो ‘क्लाइमेट वारियर्स’ की टोली बनाने पर काम करती हैं।

भूमि की नई फिल्म ‘दुर्गावती’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की चर्चा के दौरान ही ये पता चला कि भूमि अब शाकाहारी बन गई हैं और इसका क्रेडिट वो जलवायु को लेकर सजग करने वाली अपनी इस यात्रा को देती हैं, जिसके चलते वो अपने रूटीन में ये बड़ा फैसला कर सकीं।

भूमि ने कहा, कई सालों से, मैं वेजिटेरियन बनना चाहती थीं। कोई भी आदत तोड़ना सबसे मुश्किल काम है। ये क्लाइमेट वॉरियर के साथ मेरी यात्रा थी, जिसने मुझे बहुत सी चीजें सिखाईं और मुझे अब मीट खाने का मन नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा, मैं कभी भी नॉन-वेजिटेरियन खाने पर निर्भर नहीं थी, लेकिन मैंने लॉकडाउन के दौरान सोचा कि मैं मीट छोड़ दूंगी। ये वास्तव में ऐसा कुछ था जो इतने अच्छे तरीके से हो गया। अब छह महीने हो गए हैं और मुझे अच्छा लग रहा है और मैं शारीरिक रूप से उतनी मजबूत और स्वस्थ महसूस कर रही हूं, जितना मैं चाहती थी।


Download Android App
Download iOS App



