बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक और फिल्म में पति रणवीर सिंह के साथ आएँगी नज़र

Summary :

दीपिका की एंट्री रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म में हो गई है। दीपिका पादुकोण अब फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा, जो फिल्म के हिसाब से काफी जरूरी होगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ऐसी है जिसे सुनकर दीपिका के फैंस खुश हो जायेंगे। जी हां, दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए गुड न्यूज है। वैसे ये गुड न्यूज़ सिर्फ दीपिका के फैंस के लिए नहीं बल्कि उनके पति रणवीर सिंह के फैंस के लिए भी है। दरअसल आपकी पसंदीदा जोड़ी दीपवीर अब जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आ सकती हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी उन सेलेब्स में शुमार है, जो जितने प्यारे ऑफस्क्रीन लगते हैं, उतने ही अच्छे ऑनस्क्रीन भी। रणवीर और दीपिका अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अपकमिंग फिल्म 83 में भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी देखने को मिलेगी। लेकिन इस बीच दीपिका की एंट्री रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म में हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अब फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा, जो फिल्म के हिसाब से काफी जरूरी होगा। वहीं दर्शकों को इस बार रोहित शेट्टी की ओर से और भी तगड़ा हंसी का डोज मिलेगा। 
बता दें कि सर्कस में रणवीर सिंह के साथ ही वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दीपिका ने सर्कस के हिस्से का अपना शूट कर लिया है और अब वो अपने दूसरी फिल्मो में बिजी हैं। 

Desk Team