Bollywood में देश के हर एक त्योहार की खास मान्यता है। होली हो या फिर दिवाली या फिर ईद हो या रक्षाबंधन सभी त्योहारों को Bollywood इंडस्ट्री बेहद ही खास तरह से सेलिब्रेट करती है। तो चालिए इस रक्षाबंधन आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की कुछ टॉप अभिनेत्रियों के बारे में जो बॉलीवुड में दूसरे स्टार्स को बांधती हैं राखी।
1. ऐश्वर्या राय और सोनू सूद
Bollywood की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेता सोनू सूद को अपना भाई मानती हैं। हालांकि उनका सागा भाई भी है लेकिन वो फिर भी हर साल सोनू के हाथों में राखी बांधती हैं।
2. श्वेता रोहिरा और सलमान खान
हर बात तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा। मगर इन दोनों के अलावा उनकी 1 और बहन है। दरअसल श्वेता रोहिरा सलमान की मुंह बोली बहन है। यहां तक श्वेता का कन्यादान भी सलमान खान ने ही किया था।
3. दीपिका पादुकोण और जलाल
Bollywood अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का असल जिंदगी में कोई भाई नहीं है। वह अपने बॉडीगॉर्ड जलाल को अपना भाई मानती हैं। और वह अपने सिक्योरिटी गार्ड जलाल को ही राखी बांधती हैं।
4. कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
आप यह बात जानकार काफी ज्यादा हैरान होंगे कि कैटरीना कैफ अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं। इन दोनों को पहली बार सलमान ने ही मिलवाया था। लेकिन पहले कैटरीना ने अर्जुन को सिर्फ एक ही बार राखी बांधी थी लेकिन आज भी कैट उन्हें अपना भाई मानती हैं।
5. गौरी और साजिद खान
Bollywood के किंग खान की पत्नी गौरी खान फिल्म डायरैक्टर साजिद खान को अपना भाई मानती है। वह हर साल उनकी कलाई पर राखी भी बांधती हैं। वही दूसरी ओर फराह खान और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App









