14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश स्तब्ध था और पाकिस्तान से बदला लेने की मांग पर उतर आया था। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है और जंग के हालात बने हुए है।
इसी बीच बॉलीवुड से कुछ ऐसी खबर आ रही है जिससे हर भारतीय को धक्का लग सकता है। जी हाँ एक तरफ जहाँ पूरे देश में टेंशन का माहौल है वहीँ बॉलीवुड में टाइटल रजिस्ट्रेशन को लेकर खींचतान मची हुई है।
बॉलीवुड फैंस के लिए ये नाराजगी की बात हो सकती है क्योंकि जहां भारत और पाकिस्तान दोनों के नागरिक #SayNoToWar के साथ शांति की उम्मीद कर रहे हैं, बॉलीवुड निर्माता अब तक के सबसे असंवेदनशील घटनाक्रम पर , शीर्षक पंजीकरण के लिए आपस में लड़ रहे हैं।
विक्की कौशल की 2019 की हिट फिल्म, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के साथ, बॉलीवुड निर्माता इस वक्त की राष्ट्रीय संकट स्थिति में देशभक्ति को भुनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते और इसी खींचतान का नतीजा है की टाइटल्स रजिस्ट्रेशन के लिए इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पास लगातार फोन बज रहे है।
सूत्रों के अनुसार इस वक्त फिल्म निर्माता पुलवामा अटैक वर्सस सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, पुलवामा, सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, बालाकोट जैसे टाइटल्स को जल्द से जल्द अपने लिए रजिस्टर कराना चाहते है और ये बात भले ही मुनाफे का सौदा है पर क्या ये सही समय है ?
बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां इस मुद्दे पर अभी बयान देने से बच रही है पर ये बात जगजाहिर है की बॉलीवुड के दिग्गज संवेदनशील मुद्दों को कमर्शियल कंटेंट में बदलने से नहीं चूकते। हाल ही में पाकिस्तान से रिहा हुए पायलट अभिनंदन वर्थमान के ऊपर भी फिल्म बनाने के लिए बहुत से लोग विचार कर चुके है।
एक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 27 फरवरी को पुलवामा हमलों और अभिनंदन वर्थमान से संबंधित शीर्षक के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए थे, जब उनके वीडियो इंटरनेट पर जारी किए गए थे। इनमें से कुछ एप्लिकेशन टी-सीरीज़ और अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा दायर किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App









