कोलकाता में अम्फान तूफान का कोहराम देख बॉलीवुड सितारों ने मांगी लोगों के लिए सलामती की दुआ

Summary :

कोरोना संकट के साथ-साथ भारत में अब अम्फान तूफान जमकर तबाही मचा रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को कोलकाता में इस महातूफ़ान का जबरदस्त कहर देखने को मिला है।

कोरोना संकट के साथ-साथ भारत में अब अम्फान तूफान जमकर तबाही मचा रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को कोलकाता में इस महातूफ़ान का जबरदस्त कहर देखने को मिला है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें आप खुद पश्चिम बंगाल का  तबाही का मंजर साफ देख सकते हैं। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारें कोलकाता में हुई तबाही से नुकसान ना होने और लोगों की जिंदगी के लिए लगातार दुआएं मांग रहे हैं। 
बॉलीवुड स्टार्स ने इस तरह जताई चिंता
बता दें कि प्रोड्यूसर करण जौहर, डायरेक्टर शूजित सरकार, रणवीर शौरी और मिमी चक्रवर्ती आदि सभी ने ने ट्वीट के जरिये कोलकाता के लिए  प्रार्थना की साथ ही लोगों की हौसला बढ़ाया।
कोलकाता की तबाही का मंजर देख करण जौहर ने ट्वीट करके लिखा है, क्या ये साल और खराब हो सकता है, बंगाल तुम सुरक्षित रहो। हम सभी तुम्हारी सुरक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं।

वहीं डायरेक्टर शूजित सरकार ने लिखा, पहले कभी न देखा गया भयानक एक्सपीरियंस है ये,अम्फान सुपर साइक्लोन विशाल है,मैं कम से कम नुकसान की दुआ कर रहा हूं।

इन दोनों स्टार्स के अलावा अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भी इस तूफान को महसूस किया और वह यह सब कुछ देख काफी ज्यादा डरी भी हुई है, मिमी ने अपने घर से एक वीडियो शेयर करके लिखा मेरी खिड़की किसी भी वक्त बाहर आ सकती है, मैं कुछ ऐसा देख रही हूं, जो पहले कभी नहीं देखा, ये क्या बकवास साल है।

बुधवार को पश्चिम बंगाल में अम्फन तूफान ने भारी तबाही मचाई। हजारों घरों को तहस-नहस कर दिया। इसके साथ-साथ हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बड़ी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं बिजली गिरने से पेड़ों में आग भी लगी। इस सुपर साइक्लोन अम्फान ने भारी बारिश के साथ लगभग 110 कि.मी. की रफ्तार में दस्तक दी है। जबरदस्त तूफानों में से इस चक्रवाती तूफान ने दो जिलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। वैसे इस बात में कोई रोराय नहीं तबाही का ये मंजर वाकई दिल दहला देने वाला था। 

Desk Team