भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। लोगों की सुरक्षा के लिए पीएम ने निर्देश दिए है कि राज्य सरकारें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करें। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी के इस निर्णय का स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर ट्वीट करके फैंस और आम जनता से इस लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
.jpg)
अमिताभ ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर लिखा, समझ गया दिल ये भी अब तो समझाने से लड़ जाएगी ये लड़ाई अब आशियाने से मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ना है हमें मैं लड़ता अपने, तुम लड़ अपने ठिकाने से घर में हो तुम इसे क़द न समझो मेरे यार कट जाएंगे दिन ये तेरे मेरे मुस्कुराने से। “
.jpg)
इससे पूर्व अमिताभ ने ट्विटर पर भी लोगों से घर में सुरक्षित रहने की भी अपील की है। अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो के साथ एक ट्वीट किया है। अमिताभ ने लिखा, ‘‘हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी। “

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा कि लॉकडाउन दौरान हम एक-दूसरे को एंटरटेन करते रहेंगे। ना चिंता करें और ना परेशान होंगे । इसको भी देख लेंगे। प्रधानमंत्री जीआप चिंता ना करें। हम सब आपके साथ हैं। वहीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील करते हुए लिखा कि सरकार ने हमारी सुरक्षा और दैनिक ज़रूरतों के लिए इंतज़ाम किये हैं। घबराएं नहीं और घर के अंदर रहें और सरकार का सहयोग करें।
.jpg)
अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली सिंगर सोना मोहापात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा -उनका नेतृत्व और लीडरशिप देश को इस गंभीर समस्या से निकालने में मदद करेगी। हमें ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के लिए मदद के लिए आगे आना चाहिए घर पर रहें और कोई बेवकूफ़ी भरे व्हाट्सएप ना भेजें।
.jpg)
अभिनेता जीशान अयूब ने लिखा , ‘दोस्तों, इस 21 दिन के #lockdown की मर्यादा रखिएगा। ये देश को #coronavirus के ख़तरे से बचाने के लिए बेहद ज़रूरी है!! जब तक बहुत ज़्यादा बड़ी मजबूरी ना हो, घर से ना निकलें।’ वहीँ अभिनेता परेश रावल ने भी वीडियो शेयर करके लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
देखिये अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्वीट :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.



Download Android App
Download iOS App



