बीते कुछ दिनों से फिल्म एक्टर आर माधवन के घर बधाइयों का सिलसिला लगा हुआ है। उनके बेटे ने वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन स्विमिंग इवेंट में गोल्ड जीता है। तभी से उनके फॅमिली,फ्रेंड्स और बॉलीवुड स्टार्स भी माधवन को बधाइयाँ दे रहे है। उनके फिल्मी फ्रेंड्स में से अभिषेक बच्चन और भी कई जाने माने अभिनेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वही दूसरी तरफ फैंस भी माधवन को बधाई दे रहे है और बाकि के बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल कर रहे है। फैंस ने माधवन के बेटे को appreciate करते है बॉलीवुड स्टारकिड्स पर निशाना साधते हुए उन्हें नशेड़ी और बेकार बता रहे है। फैंस का कहना है की माधवन ने अपने बेटे की परवरिश काफी अच्छी की है और वह आज भी अपनी संस्कृति से जुड़े है।

आर माधवन और उनकी पत्नी की तारीफे करते हुए प्रीटी ज़िंटा ने भी दोनों को बेटे की जीत की बधाई दी है। यही नहीं प्रीटी ज़िंटा ने कहा है की बेटे वेदांत की इस सफलता का पूरा श्रेय माँ सरिता को दिया है। ट्वीटर पर पोस्ट डालते हुए प्रीटी ने लिखा “वाहह ! यह बहुत ही ख़ुशी की खबर है। माधवन और सरिता आपको बधाई। काफी अच्छा लग रहा है वेदांत को ऐसे आगे बढ़ता देख कर। भगवन उसे और सफल बनाये , खुश रखे और मेरा प्यार। आप दोनों ने काफी अच्छा काम किया है। शब्बाश !!”
कुछ दिन पहले आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर बेटे की जीत का वीडियो डालते हुए लिखा था ” एक बार फिर जीत की श्रंखला आगे बढ़ाते हुए, मेरे बेटे ने आज फिर डेनमार्क में गोल्ड जीता है। “

इस वीडियो के बाद से बॉलीवुड स्टार्स ने रियेक्ट करना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए माधवन को बधाइयाँ दी थी। जिसके जवाब में माधवन ने भी ट्वीट करके शुक्रिया जज़ीर किया था। माधवन ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर की थी जिसके जवाब में किरन खेर के बेटे सिकंदर खेर ने बधाई थी तो वही फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी माधवन को बेटे की जीत पर शुभकामनाये दी।


Download Android App
Download iOS App



