बॉलीवुड के फेमस
डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक्शन से भरपूर अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने
के बाद अब ओटीटी पर कदम रखने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कुछ
दिनों पहले ही अपनी मेगा बजट एक्शन वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ का ऐलान किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले करते
दिखेंगे। रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद बॉलीवुड
की योगा गर्ल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की भी एंट्री हो गई है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले ही वेब सीरीज से अपना
फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी
पोस्टर में काले रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनके हाथ में बंदूर दिख रही
है। एक्ट्रेस से पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म में आग लगाने के लिए तैयार हूं
और एक्शन किंग रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में
शामिल होने के लिए सुपरर एक्साइटिड”
शिल्पा के फर्स्ट लुक को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इस बार पुलिस ऑफिसर
बनकर जमकर एक्शन सीन करके सबको हैरान करने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी को इससे पहले
कभी दर्शकों ने ऐसे किरदार में नहीं देखा है। शिल्पा ने जिस तरह का प्रोजेक्ट हाथ
में लिया हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो एक्सपेरिमेंट
करने के मूड में हैं।
वैसे एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से स्क्रीन पर नजर नहीं आई है लेकिन इस खबर से
उनके फैंस काफी खुश होने वाले है। एक्ट्रेस कुछ वक्त पहले प्रियदर्शन की कॉमेडी
मूवी में दिखीं थीं और अब वो रोहित की वेब सीरीज में एक्शन करती नजर आएंगी। शिल्पा के नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है और पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म से सामने आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक दर्शकों को
काफी पसंद आया था, शेरशाह‘ में फौजी का किरदार
निभाकर लोगों का दिल जीतने के बाद सिद्धार्थ अब पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने
वाले है। वेब सीरीज के फर्स्ट लुक देखने के बाद से ही फैंस ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ के लिए काफी एक्साइटेड हैं, फिलहाल इस प्रोजेक्ट
को लेकर बाकी की डिटेल्स अभी रिवील नहीं हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App









