Bollywood Romantic Actors: Shah Rukh Khan के टाइमलेस चार्म से लेकर Taha Shah Badussha के क्लासिक रोमांस तक

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

Bollywood Romantic Actors: प्यार हमेशा से रहा है और रहेगा, ऐसी बातें तो हमने अक्सर सुनी होंगी, लेकिन हिंदी फिल्मों की बात करें तो ऐसे हीरोज़ को याद करना लाज़मी हो जाता है जिन्होंने हमें सबसे पहले प्यार पर यकीन दिलाया। सालों से कई रोमांटिक हीरोज़ ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्होंने गहराई से प्यार किया, धैर्य से इंतज़ार किया और दर्शकों को यह महसूस कराया कि प्यार जुनूनी, सच्चा और हमेशा कायम रहने वाला हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सितारों पर, जिन्होंने रोमांस को सच में जादुई बना दिया।

Bollywood Romantic Actors: Shah Rukh Khan के टाइमलेस चार्म से लेकर Taha Shah Badussha के क्लासिक रोमांस

1. शाहरुख खान – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

Bollywood Romantic Actors
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

जब भी बॉलीवुड में रोमांस की बात होती है, तो शुरुआत लगभग हमेशा शाहरुख खान से होती है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में राज के किरदार के जरिए उन्होंने चार्म, शरारत और सच्चे जज़्बात का बेहतरीन मेल पेश किया था। उनका यह मशहूर विचार कि सिमरन के परिवार का दिल जीतकर ही उसे पाना है, प्यार की इज़्ज़त करने वाली सोच को नई पहचान देता है और राज को सबसे पसंदीदा रोमांटिक हीरोज़ में शामिल करता है।

2. शाहिद कपूर – जब वी मेट

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

‘जब वी मेट’ में शाहिद कपूर का आदित्य कश्यप एक टूटे हुए दिल वाला बिज़नेसमैन होता है, जो धीरे-धीरे गीत की ज़िंदादिली के जरिए प्यार को फिर से महसूस करना सीखता है। उनका यह बदलाव, खुद को खो चुके इंसान से लेकर प्यार के लिए लड़ने वाले इंसान तक दर्शकों के दिल को छू जाता है।

3. ईशान खट्टर – धड़क

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

‘धड़क’ में ईशान खट्टर ने मधु का किरदार निभाया है, जिसमें मासूमियत और जुनून दोनों दिखाई देते हैं। यह फिल्म पहले प्यार की कच्ची भावनाओं को दर्शाती है और यह दिखाती है कि कोई अपने प्यार के लिए समाज की दीवारों के खिलाफ कितनी दूर तक जा सकता है।

4. ताहा शाह बदुशा – हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ में ताहा शाह बदुशा ने एक क्लासिक रोमांटिक अंदाज़ पेश किया है। विशेष रूप से ताजदार के रूप में उनका किरदार पुराने दौर के प्यार को दर्शाता है, जो जुनूनी, शायरी से भरा और पूरी तरह समर्पित है। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को उस टाइमलेस रोमांस की याद दिलाई, जो अक्सर पीरियड ड्रामाज़ की पहचान हुआ करती है।

5. रोहित सराफ – मिसमैच्ड

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

जेन-ज़ी के दर्शकों के लिए रोहित सराफ का ऋषि ‘मिसमैच्ड’ में मॉडर्न रोमांस की पहचान है, थोड़ा ऑक्वर्ड, लेकिन सच्चा और उम्मीदों से भरा हुआ है। विशेष रूप से डेटिंग ऐप्स और अनिश्चितताओं के इस दौर में भी उसका प्यार पर अटूट विश्वास उसे बेहद प्यारा बना देता है।

6. सिद्धार्थ मल्होत्रा – शेरशाह

Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)
Bollywood Romantic Actors( Source: Social Media)

‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार कैप्टन विक्रम बत्रा सिर्फ युद्धभूमि की बहादुरी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसकी एक गहरी प्रेम कहानी भी थी। डिंपल चीमा के साथ उनका रिश्ता एक शांत, मजबूत और सच्चे प्यार को दर्शाता है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बस जाती है।

Also Read: Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ से वापसी… लेकिन ‘हेरा फेरी 3’ क्यों लटकी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।