हैदराबाद एनकाउंटर पर बॉलीवुड का रिएक्शन, अनुपम खेर हुए खुश तो स्वरा भास्कर बोली – कानून टूटा !

Summary :

शुक्रवार की सुबह इस खबर ने देशभर की आम जनता को एक राहत की सांस लेने का मौका दिया जब पता कि हैदराबाद पुलिस ने सनसनीखेज एनकाउंटर में हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।

शुक्रवार की सुबह इस खबर ने देशभर की आम जनता को एक राहत की सांस लेने का मौका दिया जब पता कि हैदराबाद पुलिस ने सनसनीखेज एनकाउंटर में हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है। 
हैदराबाद पुलिस के इस कारनामे पर देशभर की महिलाओं ने जश्न मनाकर इस एनकाउटर को न्याय करार दिया।  पीड़ित परिवार ने भी बयान दिया कि पुलिस ने उन्हें न्याय दिलाया है। जानकारी के मुताबिक़ ये एनकाउंटर ठीक उसी जगह हुआ जहां पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। 
जांच के हिस्से के रूप में क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाया गया था, जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस एनकाउटर पर अपनी अपनी प्रतिक्रया दी है। 
अशोक पंडित:

मशहूर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा –  तेलंगाना पुलिस की कार्यवाही पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए।  उन्होंने जघन्य आरोपियों को मार गिराया।  पुलिस को इस बहादुरी के लिए सामान मिलना चाहिए। 
स्वरा भास्कर :

हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है। फाये ने अपने ट्वीट में लिखा है , ‘ ये जस्टिस नहीं है, पुलिस ने कानून को ताक पर रखकर काम किया है , ये खतरनाक है।  ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का अर्थ है। 
ऋषि कपूर:

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि ‘बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।’
अनुपम खेर:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- ‘बधाई और जय हो। तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया।  चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो – #जयहो।
रकुल प्रीत:

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने ट्वीट किया- ‘रेप जैसे जघन्य अपराध करने के बाद कब तक दूर भाग सकते हैं। शुक्रिया तेलंगाना पुलिस।’
रंगोली चंदेल : 

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट में कहा , ‘चारों रेपिस्ट को पुलिस ने मार गिराया , उसी जगह पर उसने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसके शरीर को जला दिया, WOW !! हम इस क्रांतिकारी कदम के लिए अपने पुलिस बलों और निश्चित रूप से सरकार को सलाम करते हैं। ‘
रणवीर शौरी : 

न्याय प्रणाली का विकृत होना समाज में विकृतियों से निपटने का जवाब नहीं हो सकता है। न्याय प्रणाली को ठीक करना जरूरी है।
डिनो मौर्या : 

अभिनेता डिनो मौर्या ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘ न्याय हुआ और बेहद अच्छी तरह हुआ। 

Ujjwal Jain