योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के अनुसार, इस संबंध में एक अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई। इससे पहले, राज्य सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और फैजाबाद का अयोध्या कर दिया था।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जब जिला सिद्धार्थ नगर था तो रेलवे स्टेशन का नाम नौगढ़ होने का कोई मतलब नहीं बनता था। उन्होंने कहा, “नाम केवल पर्यटकों के बीच भ्रम पैदा करता था। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखा था।” पाल ने कहा कि नाम बदलने की अधिसूचना गृह और रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जारी की गई।


Download Android App
Download iOS App



