दे दे प्यार दे का दूसरा पार्ट भी 1 मई 2025 को रिलीज होगा, अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म रोमांटिक और कॉमेडी का सही मिश्रण होगी
इस फिल्म में रिश्तों की नई कहानी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को पसंद आने वाली है
“सन ऑफ सरदार 2” भी 2025 में रिलीज होने वाली है, जिसमें अजय देवगन फिर से धमाकेदार एक्शन और पंजाबी तड़का लेकर आ रहे हैं
फिल्म का पहला पार्ट भी बहुत हिट हुआ था और अब इसके दूसरे पार्ट में और भी ज्यादा एक्शन और मस्ती देखने को मिलेगी
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड का दूसरा पार्ट 1 मई 2025 को रिलीज होने वाला है, पहले पार्ट में अजय ने एक ईमानदार इनकम टैक्स अफसर का रोल किया था
इस बार भी कहानी में जबरदस्त एक्शन और ड्रामा होगा, दर्शकों को फिर से यही उम्मीद है कि यह फिल्म भी पहले से ज्यादा रोमांचक होगी
अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म “जॉली LLB 3” में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दिखाई देगी
यह फिल्म कॉमेडी और कोर्ट रूम ड्रामा का शानदार मिश्रण होगी, दोनों के बीच की मजेदार नोक-झोंक दर्शकों को खूब हंसा सकती है
हाउसफुल फिल्म सीरीज का अगला पार्ट “हाउसफुल 5”, 6 जून 2025 को रिलीज होगा, यह फिल्म पहले की तरह ही दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज देने वाली होगी
सभी पुराने स्टार्स और नई जोड़ियां इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगी, जिससे दर्शकों को और भी ज्यादा मजा आने वाला है
वॉर सीरीज की अगली फिल्म “वॉर 2”, 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर यह फिल्म पहले से भी बड़े एक्शन सीन और थ्रिल से भरपूर होगी
वेलकम सीरीज की अगली फिल्म “वेलकम टू द जंगल”, 2025 में रिलीज होगी, फिल्म में मजेदार कॉमेडी और एक्शन होगा और इसे देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं
यह फिल्म पुराने वेलकम के सभी फैन को फिर से हंसी का डोज देने वाली होगी



Download Android App
Download iOS App
















