बॉलीवुड स्टार परदे पर इतने निडर और बेख़ौफ़ नजर आते है की हर कोई उन्हें बेहद दिलेर किस्म का समझता है पर ऐसा असल जिंदगी में नहीं है। परदे पर बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले सितारे असल जिंदगी में कई ऐसे फोबिया का शिकार है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएँ गए। आईये नजर डालते है बॉलीवुड स्टार्स के फोबिया पर
1. शाहरुख खान
इक्विनोफोबिया: घोड़ों का डर
बॉलीवुड स्टार SRK को करण अर्जुन को फिल्म के दौरान घोड़े की सवारी करने का बहुत बुरा अनुभव हुआ था। तब से, उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए घोड़े की सवारी नहीं की।
2. आलिया भट्ट
नक्टोफोबिया: अंधेरे का डर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया को अंधेरे से डर इस कदर है कि वह मंद रोशनी के साथ सोती है और पर्दे थोड़े खुले रहते हैं!
3.कैटरीना कैफ
लाइकोपर्सिकोफोबिया: टमाटर का डर
कटरीना कैफ टमाटर से बेहद डरती हैं। ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा में टोमाटीना फेस्टिवल के लिए शूटिंग करना उनके लिए काफी कठिन था। कथित तौर पर, कैटरीना ने एक इंडोर्समेंट को खारिज कर दिया क्योंकि यह टमाटर केचप ब्रांड के लिए था!
4. दीपिका पादुकोण
ओफिडियोफोबिया: सांपों का डर
दीपिका को सांपों से डर लगता है, इसलिए वह बेहद सजग रहती है की उनकी फिल्म में कोई सांप का दृश्य ना हो .
5. रणबीर कपूर
कट्सरिडाफोबिया: कॉकरोच का डर
रणबीर कपूर अब घर में कोच्क्रोअर्च देख लें तो वो घर में घुसते तक नहीं है , साथ ही उन्हें रेंगने वाले जीवों से भी बहुत डर लगता है।
6. अनुष्का शर्मा
अमेक्सोफोबिअ: ड्राइविंग का डर
अनुष्का अपनी फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला के लिए एक दृश्य की शूटिंग के दौरान बेहद डरी हुई थी। हालाँकि, इमरान खान ने बाइक चलाई, लेकिन अनुष्का पीछे बैठते हुए भी डर गई। इमरान ने उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए काफी कम गति से गाड़ी चलाई।
7. सोनम कपूर
क्लाउस्ट्रोफोबिया: संकरे स्थानों का डर
एक इंटरव्यू में, सोनम ने अपने एलीवेटर्स के फोबिया को स्वीकार किया। वह हमेशा सीढ़ियां लेना पसंद करती है। वह लिफ्ट में चक्कर महसूस करती है।
8. आमिर खान
थानाटोफोबिया: मौत का डर
एक इंटरव्यू में, आमिर ने दंगल की शूटिंग के दौरान अपने फोबिया के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लगान के दौरान उनके शेड्यूल के बीच पांच महीने का ब्रेक था और उन्हें डर था कि अगर उनके साथ कुछ हुआ तो फिल्म का क्या होगा।


Download Android App
Download iOS App











