बीती रोज देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया है। होली के खास मौके पर कई कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने तस्वीरों के जरिए पुरानी यादों को तारोताजा किया है। वहीं कुछ सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

1.कंगना रनौत
बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने फिल्म तेजस के सेट से ये तस्वीरें साझा करके अपने फैंस को होली विश की है।

2.प्रियंका चोपड़ा
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी होली के दिन अपने परिवार संग जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रियंका पति निक जोनस और फैमिली के अन्य सदस्यों के साथ होली के रंग में दिखीं।

3.माधुरी दीक्षित
आज लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी होली का पर्व अपने पति के साथ सेलिब्रेट किया है। होली सेलिबे्रशन की तस्वीर माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
4.रितेश-जेलेलिया देशमुख
होली के खास अवसर पर एक्टर रितेश देशमुख और उनकी वाइफ जेनेलिया देशमुख भी साथ में बेहद रोमांटिक तरीके से होली सेलिब्रेट करते हुए आए नजर।
5.अभिषेक बच्चन
वहीं अभिषेक बच्चन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ होली की थ्रोबैक फोटोज शेयर की है।

6.नेहा धूपिया
बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया ने होली के दिन अपने पति अंगद बेदी और बेटी के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया।

7.प्रीति जिंटा
होली के दिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पति के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है। दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह साथ में एकदम परफेक्ट दिख रही है।



Download Android App
Download iOS App



