अमिताभ बच्चन को लॉकडाउन काल से मिली यह सीख, कहा- 78 वर्षों के जीवनकाल में इतना कभी नहीं….

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा में राज कर रहे हैं और वह अपने सफल करियर में बढ़ती उम्र के साथ चार चांद लगा रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा में राज कर रहे हैं और वह अपने सफल करियर में बढ़ती उम्र के साथ चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन में भी अभिनेता खाली नहीं हैं और अपने फेमस टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए उन्होंने हाल ही में कुछ प्रोमो वीडियोज रजिस्ट्रेशन के लिए किए हैं। 
लॉकडाउन का यह पीरियड अमिताभ बच्चन के लिए किसी सीख से कम नहीं रहा है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने की है और अपनी भावनाओं को भी लॉकडाउन के बारे में व्यक्त की हैं।  
सोशल मीडिया पर हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक सोचने वाली तस्वीर साझा की है और पोस्ट में लिखा, इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना , उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका। इस सच्चाई को व्यक्त करना , इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है! 

दरअसल अपने फैंस के साथ अमिताभ बच्चन को जुड़ा रहना बेहद अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर जो उनके फॉलोअर्स हैं उन्हें वह एक्सटेंडेड फैमिली मानते हैं और अपनी जिंदगी की हर बात को वह उनके साथ शेयर करते हैं। अकसर ही पॉजिटिव संदेश वह अपने फॉलोअर्स को देते हैं साथ ही उनको एंटरटेन भी अपने जोक्स से करते रहते हैं। 
गुलाबो सिताबो बिग बी की जिल्द ही होगी रिलीज 
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो कई सारे प्रोजेक्ट्स कोरोना काल में उनके पास हैं। बिग बी की फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है। हालांकि अमेजन प्राइम पर फिल्म को रिलीज किया जायेगा। एक्टर आयुष्मान खुराना इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बिग बी इसके अलावा इमरान हाशिमी के साथ फिल्म चेहरे में और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। 

Desk Team