बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस से हाहाकार,हो सकता है 800 करोड़ तक का नुकसान

Summary :

बीते रविवार को दोपहर 12 बजे तक देशभर के करीब-करीब 3,500 थिअटर्स कोरोना वायरस के डर के चलते बंद करवा दिए गए हैं।

बीते रविवार को दोपहर 12 बजे तक देशभर के करीब-करीब 3,500 थिअटर्स कोरोना वायरस के डर के चलते बंद करवा दिए गए हैं। ये सिनेमाघर हिंदी फिल्मों के बड़े मार्केट मुंबई,दिल्ली,राजस्थान,गुजरात,बिहार और पंजाब जैसे प्रदेशों में है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघर बंद होने की वजह से हालिया रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडिया और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। 
इतना ही नहीं अब फिल्मों की रिलीज डेट्स को भी आगे के लिए टाल दिया गया है। वहीं आज कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने यह आ रही है कि कई दिनों तक के लिए फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म विशेषज्ञों का कहना है कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड को तकरीबन 800 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। 
अंग्रेजी मीडियम और बागी 3 पर हुआ असर
बागी 3 के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के होने वाले नुकसान के बारे में बात करते हुए कहा है कि ऐसे मौके पर मन भारी हो जाता है,जबकि न रोके जाने वाले वजहों से आपकी फिल्म प्रभावित होती है। हालांकि  उनका यह भी मानना है कि फिल्म का बिजनेस बाद में है और सबसे जरूरी है लोगों की सुरक्षा। उन्होंने आगे कहा कोरोना वायरस की दहशत के बीच बागी 3 ने जितना भी बिजनेस किया है वो उससे संतुष्ट हैं। 
होगा 800 करोड़ का नुकसान
टे्रड ऐनालिस्ट कोमल नहाटा ने बताया है बागी 3 के मेकर्स को कोरोना की वजह से करीब 25-30 कोरोड़ रुपयों का घाटा हुआ है। इसके अलावा इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को भी वीकेंड भी ज्यादा नुकसान हुआ है। नहाटा ने होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा है कि फिल्मों की रिलीज डेट टलने और शूटिंग टलने की वजह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 800 करोड़ रुपए का भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ा है। 

19 से 31 मार्च तक फिल्मों की शूटिंग बंद 
पिछले हफ्ते पहले ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है,जिसके बाद अब इसकी रिलीज डेट को भी आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अपकमिंग फिल्मों सूर्यवंशी और 83 की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। 
31 मार्च तक फिल्मों की शूटिंग बंद करने का इंडस्ट्री का फैसला इस समय की मांग है और हम भी इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। वहीं आने वाले दिनों में कोविड-19 के खतरे को देखते हुए,हम प्रोडक्शन पोस्टपोन करने के तौर-तरीकों पर सोच-विचार करेंगे। हालात पर हम नजर रखते रहेंगे और उसके मुताबिक ही आगे के फैसले लेंगे। 

Desk Team