स्वरा भास्कर की ट्रोलिंग से लेकर राजपाल यादव के जन्मदिन तक, एक क्लिक में जानिये बॉलीवुड टॉप 5 न्यूज़

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे है। 16 मार्च 1971 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे है। 16 मार्च 1971 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। साल 1999 में उन्होंने दिल क्या करे फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बीते दिनों चेक बाउंस होने के मामले में राजपाल यादव जेल की सजा काट कर सुर्ख़ियों में आये थे। 
कोरोना वायरस के कहर के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर भी बेहद बुरा असर पड़ा है। महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद स्कूल, सिनेमाघर, रंगशालाएं, शॉपिंग मॉल्स व क्रीडा संकुल पहले से ही बंद किए जा चुके हैं। इस वजह से कई सारी फिल्मों की रिलीज़ को भी टाल दिया गया है। अब फिल्म निर्माताओं, फिल्म निर्देशकों और फिल्म कारीगरों की यूनियनों की संयुक्त बैठक में फैसला लिया गया है कि कुछ समय के लिए फिल्म निर्माण की सारी गतिविधियां स्थगित कर दी जाए। 
अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली  ऋचा चड्ढा ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित गोमूत्र पार्टी पर तंज कसा है।  हिन्दू महासभा का कहना है कि गौमूत्र पीकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।  
बाहुबली फेम प्रभास का नाम साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ अक्सर जोड़ा जाता है पर एक्ट्रेस का कहना है कि प्रभास उनके अच्छे दोस्त है और कुछ नहीं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो रो प्रभास घंटों बातें कर सकते है पर इसका मतलब ये नहीं कि वो रिलेशनशिप में है। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सवार भास्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती है।  हाल ही में केजरीवाल के बयान की तारीफ करने की वजह से स्वरा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी है। 

Ujjwal Jain