बॉलीवुड के भाई salman khan इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हीरो हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान अपनी आदतों के लिए काफी मशहूर हैं। फिल्मों और अपनी कंपनी बीइंग ह्यूमन के जरिए वो करोड़ों रुपए कमाते हैं। राजशाही लाइफ जीने वाले सलमान के शौक भी लैविश हैं।
सलमान के पास ‘माइसन’ और ‘माइजान’ नाम के दो कुत्ते
राजाओं की तरह जिदंगी जीने वाले सलमान खान का एक और शौक है, जिसके लिए वो हर साल लाखों रुपए खर्च तो करते ही हैं, अपने बिजी शेडयूल में उन्हें अच्छा-खासा वक्त भी देते हैं।सलमान के पास ‘माइसन’ और ‘माइजान’ नाम के दो कुत्ते थे।
जिनका 2016 में निधन हो गया था। salman khan उनके जाने के बाद काफी दुखी हो गए थे। सलमान को अपने ये दो कुत्ते जान से भी ज्यादा प्यारे थे।
salman khan ‘माइसन’ और ‘माइजान’ को कई बार बिग बॉस के सेट पर भी ला चुके थे। सलमान अपने कुत्तों को लेकर बहुत पजेसिव हैं। सलमान का कहना है कि उन्होंने अपने कुत्तों से धैर्य और संयम सीखा है।
वो मुझे अनकंडीशनल प्यार करना सिखाते हैं। इन दोनों के बाद अब salman khan के पास लैब्राडोर, सेंट बर्नार्ड और नेपोलिटन मस्टिफ ब्रीड के कुत्ते भी हैं। इनके नाम मोगली, सेंट और माई लव हैं। सलमान का एक कुत्ता करीब 2 लाख रुपए का है।
जिस पर हर महीने 50 हजार रुपए खर्च होते हैं। साल 2011 में सलमान खान ने माइसन और माइजान की एक तस्वीर BSPCA को डोनेट की थी। ये संस्था जानवरों पशु कल्याण के लिए जागरुकता फैलाने का काम करती है।
जब salman khan ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे थे तब उनका एक कुत्ता सैंडी बीमार पड़ गया था। तब उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग रोककर तुरंत राजस्थान से घर आ गए थे।
salman khan सोशल मीडिया पर भी अपने कुत्तों की कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सलमान अपना ज्यादातर वक्त अपने Pet के साथ बिताते हैं और उनके साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।


Download Android App
Download iOS App











