Bridal Lehenga Designs: बनने वाली दुल्हन और दिखना है गॉर्जियस और डिफरेंट, पहनें ये यूनिक डिज़ाइन के लहंगे

Summary :

Bridal Lehenga Designs: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जिनकी शादी की तारीख तय हो हो गई है, वे इन दिनों शॉपिंग और शादी की तैयारियां जमकर कर रहे होंगे। खासकर, होने वाली दुल्हन के लिए ये दिन बेहद खास होता है। वे अपनी वेडिंग डे के दिन खूबसूरत दिखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। हेयर केयर, स्किन केयर से लेकर शादी की हर रस्म में क्या-क्या पहनेंगी, इसकी पूरी लंबी-चौड़ी लिस्ट बना लेती हैं। वेडिंग डे पर दुल्हन का लहंगा खास होता है। लहंगा जितना खूबसूरत, सोबर होगा दुल्हन भी उतनी ही…

Bridal Lehenga Designs: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जिनकी शादी की तारीख तय हो हो गई है, वे इन दिनों शॉपिंग और शादी की तैयारियां जमकर कर रहे होंगे। खासकर, होने वाली दुल्हन के लिए ये दिन बेहद खास होता है। वे अपनी वेडिंग डे के दिन खूबसूरत दिखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। हेयर केयर, स्किन केयर से लेकर शादी की हर रस्म में क्या-क्या पहनेंगी, इसकी पूरी लंबी-चौड़ी लिस्ट बना लेती हैं।

वेडिंग डे पर दुल्हन का लहंगा खास होता है। लहंगा जितना खूबसूरत, सोबर होगा दुल्हन भी उतनी ही अधिक खूबसूरत नजर आती है। आप सेलिब्रिटी स्टाइल Lehenga की दीवानी हैं तो अपनी शादी में इन सेलेब्स स्टाइल वाले सोबर लहंगे डिडाइन करवा सकती हैं।

Bridal Lehenga Designs

1. Maroon Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

आपको कुछ लीक से हटकर वेडिंग ड्रेस पहनना है तो आप इस लहंगे पर नजर डालें। मैरून रंग के इस लंहेग पर सिल्वर और गोल्ड मिक्स जरी वर्क इस लहंगे को बेहद ही सोबर लुक दे रहा है। आप अपनी शादी बहुत ही भव्य तरीके से नहीं करने वाली हैं, तो ऐसा लाइट वर्क किया हुआ लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इस पर आप अपनी पसंद के अनुसार, बैंगल्स, ईयररिंग्स, नेकलेस पहन सकती हैं और मेकअप करा सकती हैं।

2.  Red Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ ने अपनी शादी के लिए लाल रंग को चुना था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया Lehenga पहना था। इस लहंगे के साथ कैटरीना ने कॉन्ट्रास्ट में रोज गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। उनका ओवरऑल लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा था। ऐसे में आप भी कैटरीना की तरह लाल रंग के लहंगे को चुन सकती हैं।

3. Pastel Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

यदि आपको अपनी शादी के दिन हल्के रंग का ब्राइडल लहंगा पहनना है तो आप ये खूबसूरत लहंगा ट्राई कर सकती हैं। आथिया द्वारा पहनी गई शादी के लहंगे की चर्चा इस साल सबसे अधिक रही। इस पेस्टल पिंक आउटफिट लहंगे पर खूबसूरत चिकनकारी की गई है, जो बेहद सोबर और खूबसूरत है। आप अपनी शादी के लिए ऐसा लहंगा खरीद सकती हैं या फिर रीक्रिएट कर सकती हैं। पोल्की नेकलेस, मैचिंग ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स, मांग टीका, कड़ा बैंगल्स आथिया को परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहे हैं।

4. Embellished Gold Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल रेड कलर के अलावा, गोल्डन कलर भी वेडिंग के लिए परफेक्ट है। दुल्हन शादी में गोल्डन रंग के लहंगे पहनती हैं तो उसे बिल्कुल रॉयल लुक मिलता है। गोल्डन शेड्स को अक्सर लाल, हरे या पिंक कलर के साथ वियर किया जाता है।

5. Empire Rose Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

कियारा आडवाणी ने अपनी शादी पर एम्प्रेस रोज कलर का लहंगा चुना था। उनका लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। लहंगे में रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित खूबसूरत कढ़ाई की गई। एंब्रायडरी को रॉयल बनाने के लिए स्वरवॉसकी ब्रांड के असली हीरे लहंगे में जड़े गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी की जगकंट्रास्ट कलर में एमराल्ड ज्वेलरी चुनी।

Also Read: Latest Gold Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के यूनिक डिजाइंस हैं काफी अट्रैक्टिव, कम सोने में मिलेगा ट्रेडिशनल लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।