Moto G67 Power 5G: 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट के साथ कल बाजार में दस्तक देगा ये स्मार्टफोन, प्राइस ₹15000 से भी कम!

Summary :

Moto G67 Power 5G: Motorola अपनी G सीरीज में नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 5 नवंबर यानी बुधवार को 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। हाल ही में इसकी माइक्रोसाइट Flipkart पर देखी गई थी और अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसका पूरा पेज लाइव हो चुका है। इससे इसके वेरिएंट्स, कलर ऑप्शन्स और सभी मुख्य फीचर्स की पुष्टि हो गई है। Moto G67 Power 5G: वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स Motorola इंडिया वेबसाइट के अनुसार, Moto G67 Power 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा: 8GB + 128GB 8GB…

Moto G67 Power 5G: Motorola अपनी G सीरीज में नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 5 नवंबर यानी बुधवार को 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। हाल ही में इसकी माइक्रोसाइट Flipkart पर देखी गई थी और अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसका पूरा पेज लाइव हो चुका है। इससे इसके वेरिएंट्स, कलर ऑप्शन्स और सभी मुख्य फीचर्स की पुष्टि हो गई है।

Moto G67 Power 5G: वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स

Motorola इंडिया वेबसाइट के अनुसार, Moto G67 Power 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा:

  • 8GB + 128GB
  • 8GB + 256GB

फोन तीन खूबसूरत पैनटोन-क्यूरेटेड कलर में लॉन्च होगा:

  • पैराशूट पर्पल
  • ब्लू कुराकाओ
  • सीलेंट्रो

फोन की बिक्री Flipkart और Motorola इंडिया ऑनलाइन स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर की जाएगी।

Moto G67 Power 5G,
Moto G67 Power 5G, (source: social media)

Moto G67 Power Launching Tomorrow: Display and Design

इस फोन में 6.7-इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, और 391ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन को MIL-810H ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस भी मिला है।

Moto G67 Power 5G Features: Processor and performance

Moto G67 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Adreno GPU ग्राफिक्स को हैंडल करेगा। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही, RAM Boost फीचर की मदद से यूज़र इसे 24GB तक वर्चुअल RAM में एक्सपैंड कर सकेंगे। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और कंपनी एक OS अपडेट तथा तीन साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

Moto G67 Power 5G,
Moto G67 Power 5G, (source: social media)

Camera Setup

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (f/1.8)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2)
  • एक ‘टू-इन-वन फ्लिकर’ सेंसर

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा (f/2.2) मिलेगा। कैमरा में डुअल कैप्चर, स्लो मोशन, टाइमलैप्स, और ऑडियो ज़ूम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन से Full-HD वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड की जा सकेगी।

Battery and Charging

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन का वजन लगभग 210 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

Other Features and Connectivity

  • स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट
  • Google Gemini AI Voice Assistant सपोर्ट
  • कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou
  • सेंसर: फिंगरप्रिंट, प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, SAR और ई-कम्पास

Moto G67 Power 5G Price

फिलहाल Moto G67 Power 5G की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 15,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।,अगर Moto G67 Power 5G वाकई 15 हजार रुपए से कम में आता है, तो इसे बाजार में मौजूद कई लोकप्रिय स्मार्टफोनों से मुकाबला करना होगा। इनमें शामिल हैं:

  • vivo T4x 5G:  फ्लिपकार्ट पर कीमत लगभग ₹14,499
  • POCO M7 Pro 5G: फ्लिपकार्ट पर कीमत करीब ₹13,999
  • Redmi Note 14 SE 5G: फ्लिपकार्ट पर कीमत लगभग ₹13,999

यह भी पढ़ें: कम बजट में अच्छा फोन! 6000mAh बैटरी, शानदार प्रोसेसर और फीचर्स के साथ VIVO ने लॉन्च किया अपना ये धांसू स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹10,999

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।