Bridesmaid Outfits Idea: बेस्टफ्रेंड की शादी में लगाना है पटोला, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन, नहीं हटेंगी किसी की भी नज़र

Summary :

Bridesmaid Outfits Idea: जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए खास होता है, ठीक उसी तरह से ये दिन दुल्हन की सहेलियों और बहनों के लिए भी बेहद अहम होता है। इसके लिए हर लड़की महीनों-महीनों पहले से ही अपने लिए आउटफिट का चयन करती है। आउटफिट से लेकर वो चाहती हैं कि उनकी ज्वेलरी और मेकअप भी सबसे अलग और हटकर दिखे। इस दिन दुल्हन की सहेलियां और बहनें ब्राइड्समेड का किरदार निभाती है। ऐसे में यदि आप के घर में भी लड़की की शादी है और आप खूबसूरत ब्राइड्समेड बनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो हम…

Bridesmaid Outfits Idea: जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए खास होता है, ठीक उसी तरह से ये दिन दुल्हन की सहेलियों और बहनों के लिए भी बेहद अहम होता है। इसके लिए हर लड़की महीनों-महीनों पहले से ही अपने लिए आउटफिट का चयन करती है। आउटफिट से लेकर वो चाहती हैं कि उनकी ज्वेलरी और मेकअप भी सबसे अलग और हटकर दिखे।

इस दिन दुल्हन की सहेलियां और बहनें ब्राइड्समेड का किरदार निभाती है। ऐसे में यदि आप के घर में भी लड़की की शादी है और आप खूबसूरत ब्राइड्समेड बनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो हम आपको उसके लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। इस तरह के ट्रेंडी आउटफिट कैरी करके आप शादी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

Bridesmaid Outfits Idea

1. Avneet Kaur

Bridesmaid Outfits Idea
Bridesmaid Outfits Idea

बेज कलर के लहंगे में अवनीत कहर ढा रही हैं। इसे एक्ट्रेस ने डीपनेक ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। हैवी ग्रीन ईयररिंग्स और मांग टीका पहन अवनीत कौर ने अपने लुक में चार चांद लगाए। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अवनीत कौर ने अपने लुक को फाइनल टच दिया है। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

2. Raashii Khanna

Bridesmaid Outfits Idea
Bridesmaid Outfits Idea
वैसे तो अक्सर ब्राइड्समेड हमेशा लहंगा ही पहनती हैं, लेकिन आप चाहें तो ग्लैमरस दिखने के लिए अपने लहंगे में थोड़ा ट्विस्ट ला सकती हैं। इसके लिए ब्लाउज को थोड़ा अलग स्टाइल में तैयार कराएं। आप इसे डीपनेक या फिर लेटेस्ट डिजाइन का बनवा सकती हैं।

3. Suhana Khan

Bridesmaid Outfits Idea
Bridesmaid Outfits Idea
यदि आप लहंगा और साड़ी दोनों में से क्या पहनें, इस बात को लेकर संशय में हैं तो लहंगा साड़ी एक अच्छा विकल्प है। लहंगा-साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ अपने बालों को खुला करके स्ट्रेट कर दें, ताकि आपके खुले बाल आपको परेशान न करें।

4. Rashmika Mandanna

Bridesmaid Outfits Idea
Bridesmaid Outfits Idea

शादी में अगर साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं तो रश्मिका का ये लुक रीक्रिएट किया जा सकता है, एक्ट्रेस गोल्डन एम्ब्रॉयडरी साड़ी में फ्लॉलेस लुक में नजर आ रही हैं। डायमंड शेप नेकलाइन कट स्लीव ब्लाउज, बैक में ट्विग फ्लैप और साथ में हार्ट शेप की मैचिंग पोटली पर्स के साथ उनका ये लुक वेडिंग परफेक्ट है।

5. Ayesha Khan

Bridesmaid Outfits Idea
Bridesmaid Outfits Idea

शरारा सेट आजकल फैशन में है और यह आपको एक ट्रेंडी, स्टाइलिश और आरामदायक लुक देता है। शरारा सेट एक अच्छा विकल्प है यदि आप शादी के दिन ज्यादा ढीला और आरामदायक पहनना चाहती हैं। कढ़ाई वाला शरारा, सीक्विन वर्क टॉप और दुपट्टे के साथ पहनें।

 

Also Read: Karwa Chauth Bollywood Special Songs: करवा चौथ इन बॉलीवुड के गानों के बिना है अधूरा, सुने Bole Chudiyan से लेकर Ghar Aja Pardesi तक, देखें लिस्ट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।