सुपरहिट फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव के किरदार से बॉलीवुड में खास पहचान बनने वाले साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती इस समय खूब सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। जी हां ऐसा इस वजह से क्योंकि एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज की रोका सेरिमनी की तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर विराल हुई हैं। इस बीच एक्टर का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने एक चौंका देने वाली बात का खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें एक आंख से ही दिखाई देता है।

राणा दग्गुबाती नहीं देख सकते एक आंख से…
सूत्रों के मुताबिक राणा आंखों में प्रॉब्लम से दुखी होकर एक महिला को समझाते हुए उन्होंने यह बात एक शो के वक्त बताई थी। राणा दग्गुबाती उस महिला से कहते हैं कि वह अपनी दायीं आंख से देख नहीं सकते और उन्हें सिर्फ बायीं आंख से दिखाई देता है। यह आंख भी उन्हें मरने के बाद किसी ने डोनेट की थी। उनका कहना था अगर वह अपनी लेफ्ट आंख बंद कर लें तो किसी को देख नहीं पाएंगे।

ये खुलासा राणा दग्गुबाती ने एक चैनल में दर्शकों के बीच किया था, एक्टर की बातों को सुनकर उस प्रोग्राम में मौजूद लगभग सभी दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं थीं। राणा ने अपने बारे में ये राज सबके सामने इसलिए खोला ताकि वह अपने फैंस और दर्शकों का हौसला बढ़ाने में कामयाब हो सकें उन्होंने बताया कि अपनी किसी भी कमी को अपने सपने पूरे करने से मत रोकने देना। बता दें की जिस कार्यक्रम का ये वीडियो है वो तेलुगु भाषा में है।
बता दें कि एक्टर के इस तरह के खुलासे ने वहां बैठे सभी लोगों अपनी बात से हैरान कर दिया था कि ‘तुम्हें एक बात बताऊं? मुझे अपनी सीधी आंख से बिलकुल भी नहीं दिखता। मुझे सिर्फ़ अपनी एक आंख से दिखाई देता है। इतना ही नहीं राणा की ये सुनकर शो की एंकर से लेकर वहां बैठी ऑडियंस तक सभी शॉक्ड थे।

वैसे राणा ने अपनी इस तरह की इस परेशानी के बावजूद अपने जीवन का लक्ष्य पा लिया जो सच में काफी प्रेरणा लेने लायक है और शो में सभी ने एक्टर के जज्बे को सलाम भी किया था। वहीं एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राणा को बचपन से ही सीधी आंख से दिखाई नहीं देता।

मिहिका के साथ शेयर की थी तस्वीर
हाल ही में एक्टर ने मिहिका बजाज से सगाई की है,जिसकी तस्वीरें राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालकर इस बात को सबके सामने कन्फर्म किया था।
1.

2.



Download Android App
Download iOS App



