बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ऊपर लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें केवल शिल्पा पर ही नहीं बल्कि मुंबई की आयोसिस स्पा एंड वेलनेस कंपनी की एमडी किरन बावा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत पूरे 6 लोगों पर ठगी के आरोप में हजरतगंज में केस दर्ज कराया गया है। आरोप यह लगाया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देकर पैसा इंवेस्ट कराया था।

इसके बाद पीड़ित ने कंपनी के मालिक किरण बाबा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत स्टाफ के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर आईपीसी 408, 420 व 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कारोबारी रोहितवीर सिंह ने बताया है किरन बावा ने शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए अच्छी कमाई का ऑफर देते हुए फ्रेंचाइजी दी थी। वहीं किरन बावा के चक्कर में पड़कर उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये निवेश कर दिए। अब नुकसान होने पर कंपनी के अधिकारियों ने सेंटर बंद करने की धमकी दी।

रोहितवीर आगे कहते हैं साल 2018 में आयोसिस स्पा एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने जानकारी दी थी कि हजरतगंज में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली हो गई है। अगर वह निवेश को तैयार हैं तो कंपनी उन्हें फ्रेंचाइजी दे सकती है। किरन बावा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं और उनकी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन वही करेंगी। यही नहीं किरण ने शिल्पा शेट्टी के कंपनी का प्रचार करते हुए कई फोटो भी दिखाए।

वहीं इस मामले पर एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा का कहना है आयोसिस स्पा कंपनी की एमडी और डायरेक्टर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



