बंदर ने कोरोना के ‘डर’ से मास्क पहन कर सड़क पर ऐसे लगाई दौड़,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

हाल ही में सोशल मीडिया पर बन्दर का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो यह वीडियो करीब एक साल पुराना है

हाल ही में सोशल मीडिया पर बन्दर का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो यह वीडियो करीब एक साल पुराना है और पिछले साल यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था,लेकिन अब कोरोना संकट के बीच बंदर का यह वीडियो फिर से एक बार तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे,दरअसल बंदर ने चेहरे को कपड़े से ढका और इधर-उधर घूमने लगा।
बता दें कोरोना वायरस के चलते हर राज्य में फेस मास्क पहनना जरूरी है,वहीं रिसर्च में मालूम हुआ है कि फेस मास्क कोविड-19 के वेव्स से बचाता है। इसके अलावा अध्ययन से यह भी पता चला है कि घर के बने मास्क भी कोरोना से बचाते हैं। आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं  बंदर चेहरे पर कपड़ा ओढ रहा है और इधर-उधर भाग रहा है इस वीडियो को ट्विटर पर सुशांत नंदा ने शेयर किया है,उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘देखने के बाद हेड स्कार्फ को फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 यहां देखिये वीडियो…

 
सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 7 जुलाई को शेयर किया था, जिसके अब तक 19 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन्स देते हुए एक यूज़र ने लिखा जिस तरह बंदर ने मास्क पहना। वो बिल्कुल मिथुन स्टाइल था। ऐसे ही कई लोगो ने इस पोस्ट पर अपनी कुछ प्रतिक्रिया दी।

Desk Team