कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर का ब्रेन हैमरेज की वजह से 28 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बता दें कि पहले खबर थी कि सड़क दुर्घटना में कृष कपूर की जान चली गई मगर उनके परिवार ने ब्रेन हैमरेज की पुष्टि करते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया।

अभी तो तमाम हस्तियों की मौत के सदमे से बॉलीवुड जगत निकल नहीं पाया कि अब एक और दिग्गज इस दुनिया से अलविदा कहे कर चल बसे। जी हां यह सच है ‘जलेबी’ और ‘वीरे दि वेडिंग’ जैसी फिल्मों से नाम कमा चुके कास्टिंग डॉयरेक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

कास्टिंग डायरेक्टर के निधन से टूटा बॉलीवुड
कृष कपूर के मामा सुनील भल्ला बताया है कि कपूर अपने मीरा रोड वाले घर पर ब्रेन हैमरेज से बेहोश होकर गिर गए और फिर बाद में खून बहना शुरू हो गया,जिस वजह से उनकी मौत हो गई। भल्ला के अनुसार कपूर ने 31 मई को अंतिम सांस ली। उनका दावा है कि मौत से पहले कपूर पूरी तरह स्वस्थ और ठीक थे,उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी।

कृष कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। इस बीच दिल दहला देने वाली बात यह भी है कास्टिंग डायरेक्टर ने अपने पीछे पूरा हंसता-खेलता परिवार छोड़ा है। उनके परिवार में मां, पत्नी और सात साल की एक बच्ची है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले इससे पहले म्यूजिक डॉयरेक्टर वाजिद ने भी अंतिम सांस ली थी। वहीं उससे पहले इरफान खान और ऋषि कपूर की अचानक मौत से भी लोग काफी ज्यादा उदास थे।


Download Android App
Download iOS App



