बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ’संस्कारी प्लेबॉय’ के नाम से भी मशहूर हैं। साल 2012 में एमटीवी के मशहूर शो स्प्लिट्सविला 5 में पारस छाबड़ा ने हिस्सा लिया था और आकांक्षा पोपली खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से एक्टर ने टीवी पर कई सारे शोज किये। उसके बाद बिग बॉस 13 ने पारस छाबड़ा को मेगा स्टार बना दिया।

खैर हम सबको पता है कि बिग बॉस उनका अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी से ब्रेकअप हो गया था। आज तक अफवाहें हैं कि उनके ब्रेकअप के पीछे की वजह अफवाह प्रेमिका माहिरा शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां थी। हालांकि दोनों ने इन सभी खबरों का बार-बार और मीडिया इंटरव्यूज में खंडन किया है। अब पहली बार पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा को प्रपोज करने की अपने इरादों के बारे में बताया है साथ ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू भी जल्द से जल्द मिटाने की बात की है।

एक न्यूज़ एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने यह संकेत दिए हैं कि वह भविष्य में ‘सिर्फ दोस्त’ वाली भावनाओं से एक कदम आगे जा सकते हैं। पारस छाबड़ा ने कहा, लॉकडाउन के दौरान- दो बार मिले हैं। माहिरा से मिल कर अच्छी फीलिंग आती है और हम एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। मैं प्रोपोसिंग वाले नियमित रास्ते पर नहीं चलना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह सब व्यवस्थित रूप से हो।

हालांकि पारस ने पुष्टि की कि अभी तक माहिरा उनकी अच्छी दोस्त हैं क्योंकि उन्होंने कहा, “स्वाभाविक रूप से भावनाएं उत्पन्न होती हैं और स्वचालित रूप से शूरु हो जाए। वह अब की तरह बहुत अच्छी दोस्त है। माहिरा और मैं एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अभी रिलेशनशिप तक नहीं पहुंचे हैं। पारस छाबड़ा ने आगे कहा, जब उनसे माहिरा शर्मा के साथ उनकी मां की एक्वेशन के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने जवाब दिया, मेरी मां को माहिरा बहुत पसंद है।

पारस छाबड़ा ने एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आकांशा पुरी का टैटू बिग बॉस 13 खत्म होते ही हटवाना चाहते थे लेकिन मुझसे शादी करोगे’ में वह बिजी हो गए थे और फिर कोरोना वायरस के चक्कर में लॉकडाउन हो गया। एक्स गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी के नाम के टैटू से अब पारस पूरी तरह से छुटकारा पाना चाहते हैं।

पारस छाबड़ा ने आगे कहा, चूंकि अब हमारा ब्रेकअप हो चुका है तो आकांक्षा के नाम का टैटू रखने का कोई मतलब नहीं है। मैंने तो ‘बिग बॉस 13’ से बाहर आने के तुरंत बाद ही इसे हटवाने का फैसला किया था, लेकिन नया शो ‘मुझसे शादी करोगे’ मिल गया और तब मैं घर के अंदर था इसलिए मैं इसे रिमूव नहीं करवा पाया। यह मेरे दिमाग में काफी समय से है। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा मैं सबसे पहले इस टैटू को रिमूव करवाऊंगा।



Download Android App
Download iOS App



