बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में हमेशा ही अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस ओर लुक को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। साथ ही मलाइका प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें अक्सर ही अपनी गर्लगैंग, फ्रेडंस के साथ पार्टी करते देखा जाता है। एक बार फिर से मलाइका अपने कपड़ों को लेकर खबरो में आई हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार, कल देर रात अपने दोस्तों के साथ मुंबई में पार्टी की थी। इस दौरान मलाइका का लुक ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गया है। बता दें, मलाइका इस वीडियो में यूं तो जींस और टॉप पहने कैजुअल पार्टी लुक में नजर आ रही थीं। लेकिन उनके इस टॉप ने सबके ध्यान खींच लिया। वहीं जींस के साथ हाई हील्स भी पहनी हुई है। लेकिन उनकी टॉप काफी बोल्ड है। यही मायने में कहा जाए तो मलइका की ये टॉप महज एक गांठ पर टिकी हुई है।

इस वीडियो में साथ ये भी देखा जा सकता है कि इस ड्रेस के साथ मलाइका ने गोल्डन कलर का पर्स कैरी किया हुआ है, जो कि उनके लुक को कहीं ज्यादा प्यारा टच दे रहा है। इसके साथ ही मलाइका ने कैप भी लगाया है। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
दरअसल मलाइका अरोड़ा एक्सीडेंट के बाद अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस से इस बात को शेयर किया था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा का हाल ही में कार एक्सीडेंट हुआ था। इसके साथ ही आपको बता दें कि मलाइका ने एक्सीडेंट के बाद सबसे पहली पब्लिक अपीयरेंस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में दी थी। इस दौरान मलाइका पिंक कलर की बेहद रिवीलिंग ड्रेस में दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App



