सुरेखा सीकरी की मौत पर गमगीन हुआ बॉलीवुड , सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिये दी श्रद्धांजलि

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। टीवी सीरियल से मशहूर हुई दादी सा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। जबकि वो पिछले कुछ समय से ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रही थीं।  सुरेखा के निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत  तक के सेलेब्स ने दुख जताया है। सुरेखा ने न केवल फिल्मों में बल्कि टेलिविजन पर भी अपनी दमदार एक्टिंग से खूब नाम कमाया था।
सुरेखा सीकरी के इस दुनिया को अलविदा कहे देने पर रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी, सान्या मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला, पूजा भट्ट, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, कृतिका कामरा, स्वानंद किरकिरे, माही विज जैसे सितारों ने दुख जताया है। 
सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि…

मालूम हो सुरेखा सीकरी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में ग्रैजुएशन किया था। सुरेखा को   फिल्म ‘तमस’, ‘मम्मो’ और ‘बधाई हो’ के लिए 3 बार नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वैसे तो सुरेखा सीकरी ने बहुत फिल्मों और नाटकों में काम किया लेकिन घर-घर उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ के किरदार दादी सा से मिली। इस सीरियल में सुरेखा सीकरी के दमदार किरदार को बेहद पसंद किया गया था।

Desk Team