टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूमें बॉलीवुड सितारे, Shah Rukh Khan से लेकर Akshay Kumar तक हर किसी ने दी बधाई

Celebs Congratulate Team India

Celebs Congratulate Team India: टीम इंडिया ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर इस साल का कप अपने नाम कर लिया है. भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर अपने T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लाने की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड बनाते हुए तीसरी बार ICC का खिताब लगातार जीता है. जैसे ही इंडिया ने यह जीत हासिल की, वैसे ही पूरा देश खुशी से झूम उठा. बॉलीवुड के भी तमाम सेलिब्रिटीज़ ने इस जीत का जश्न मनाया है. तो चलिए एक नजर डालते है उन सेलिब्रिटीज पर जिन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी है.

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी शाबाशी

Celebs Congratulate Team India: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम इंडिया की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा कि ये देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है. उन्होंने लिखा कि, “क्या ज़बरदस्त जीत है!! हमारे मेन इन ब्लू को शाबाशी!!! आप लोग चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ है. थैंक यू. जय हिंद!”

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई

Celebs Congratulate Team India: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि कि अक्षय कुमार ने हमेशा की तरह, मज़ेदार अंदाज़ में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बांग्ला’ से अपने डांस का एक GIF शेयर किया और लिखा, “हर घर का माहौल, वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया.”

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने भी अनोखे अंदाज में टीम इंडिया की दी बधाई

Celebs Congratulate Team India: तो वहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं रहे उन्होनें भी भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेते हुए कई तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं. इसके साथ ही बिग बी ने लिखा कि, ” T 5679 – कहा था नहीं देखूँगा तो जीत जाएंगे ! हो गया !”

Ajay Devgn: अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत का मनाया जश्न

Celebs Congratulate Team India: अजय देवगन ने जीत की बधाई देते हुए लिखा, “चिल्लाने से मेरा गला रुंध गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही है! टीमइंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया है! एक बार फिर चैंपियंस!”

 

Mahesh Babu: महेश बाबू ने टीम इंडिया की तारीफ की

Celebs Congratulate Team India: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी टीम के लिए चीयर किया और लिखा कि, “वह क्या था!!! टीम इंडिया के दबदबे का एक शानदार प्रमाण, 1.4 बिलियन दिलों तक पहुंचने के लिए पूरे बीस्ट मोड को उजागर करना…सैमसन, अभिषेक, इशान, दूबे, बुमराह, अक्षर और हर किसी का शानदार प्रदर्शन जिन्होंने इसे यादगार बना दिया… बधाई हो टीम इंडिया इतिहास राष्ट्र के लिए गौरव के साथ अपने पेजों को टर्न करता रहता है, जय हिंद.”

 

Sunny Deol: सनी देओल ने भी टीम इंडिया की जीत का मनाया जश्न

Celebs Congratulate Team India: अपने ढाई किलो के हाथ से दुश्मनों में दहशत फैलाने वाले सनी देओल ने हिंदुस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि, “टीम इंडिया का गबरू!!! आपने जीत लिया!!!चैंपियंस आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस कराया है!! लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई, आप सच में गबरूज की तरह खेले- कोई डर नहीं, पूरे दिल से! आपके शानदार प्रदर्शन के लिए जरप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे को खास तालियां हिंदुस्तान ज़िंदाबाद!!!”

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया को दी बधाई

Celebs Congratulate Team India
Celebs Congratulate Team India (Source: Social Media)

Celebs Congratulate Team India: बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम इंडिया को जीत की मुबारकबाद दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि, ” दिल से ब्रिलियंट टीम को इस शानदार जीत की बधाई.बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीते.”

Read More: Badshah ने कमबैक के चक्कर में खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, जल्द रैपर के लिए जारी होगा LOC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।