बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड अदाकारा कही जाने वाली सुष्मिता सेन इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में सुष्मिता सेन की जिओ सिनेमा पर ताली सीरीज रिलीज हुई हैं। जिसे दर्शकों खूब प्यार मिलता हुआ भी देखा जा रहा हैं। वैसे तो एक्ट्रेस की सीरीज की हर कोई तारीफ कर रहे हैं लेकिन एक तारीफ ऐसी भी देखने को मिली हैं जो इस वक़्त तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल ये तारीफ किसी और से नहीं बल्कि सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू आसोपा मने की हैं। जहां चारु ने सीरीज देखकर कुछ इस तरह अपना रिएक्शन दिया हैं।

दरअसल इंस्टाग्राम स्टोरी पर ताली का पोस्टर शेयर करते हुए चारू ने लिखा- ‘दीदी..क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। हम सभी को आप पर गर्व है। यह सीरीज देखकर रौंगटे खड़े हो गए।’ बता दें कि सुष्मिता सेन ने ताली में एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत का किरदार निभाया है। बता दे की यह सीरीज 15 अगस्त अगस्त को OTT पर रिलीज हुई है।

वैसे यह पहली बार नहीं हैं जब चारु सुष्मिता सेन की तारीफ करती हुई दिख रही हैं। बल्कि इससे पहले भी चारु ने अपने इंटरव्यू में सुष्मिता सेन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि सुष्मिता एक फाइटर हैं और हमारे परिवार को उनपर गर्व है। कोई भी प्रॉब्लम हो, वो उससे लड़ती हैं। वो एक बेहतरीन इंसान हैं। कभी-कभी हमारी बात होती है, कभी-कभी नहीं। लेकिन वो हमेशा मेरे दिल के करीब हैं।

इसी के साथ चारु ने यह भी बताया की उनकी बेटी जियाना के अंदर भी सुष्मिता सेन जैसे ही कई गुण हैं। जिसपर उन्हें काफी ज्यादा गर्व महसूस होता हैं। बता दे की चारु आसोपा और राजीव सेन अब क़ानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

जहां 8 जून को इनकी तलाक की आखिरी सुनवाई थी। जिसके बाद से अब ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। हालांकि अब ही ये दोनों बेटी के मिलने के बहाने एक दूसरे से मिलते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



