Elvish Yadav को सपोर्ट करना Alia Bhatt पर पड़ा भारी, यूजर्स ने हैंग किया एक्ट्रेस का ‘सिस्टमम्म’

Summary :

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एलवीश यादव इस वक़्त अपनी सफलता की उच्चाइयों पर हैं। यूट्यूबर आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। एलवीश ने अपने दम पर आज अपना एक अलग ही नाम बना लिया हैं। एलवीश ने बिग बॉस के अब तक के सारे सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहां पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एलवीश यादव इस वक़्त अपनी सफलता की उच्चाइयों पर हैं। यूट्यूबर आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। एलवीश ने अपने दम पर आज अपना एक अलग ही नाम बना लिया हैं। एलवीश ने बिग बॉस के अब तक के सारे सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहां पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती हैं। ऐसे में अब एलवीश को सिर्फ आम जनता का सपोर्ट नहीं मिल रहा हैं। बल्कि अब बॉलीवुड की एक्ट्रेसस भी एलवीश यादव के सपोर्ट में उतर गयी हैं। जहां इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट का लिया जा रहा हैं। 
दरअसल बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली आलिया भट्ट एक बार फिर से एलवीश का सपोर्ट करते हुए दिखी हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझाकर उन्हें बधाई दी थी। बता दे की हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, इस दौरान एक फैन ने  उनसे पूछा, ‘एल्विश यादव के बारे में कुछ कहें।” जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, “सिस्टमम्म।” हालांकि, सोशल मीडिया पर आलिया को एल्विश  को सपोर्ट करने के लिए बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है। 
एक यूजर ने लिखा, “इतनी अच्छी एक्ट्रेस के लिए यह कैसी गिरावट है,” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वह शायद यह भी नहीं जानती कि वह कौन है, इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड सेलेब्स जानते हैं कि ये लोग कौन हैं।” आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आलिया ने एल्विश का समर्थन किया है। करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एल्विश को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ हाउस का ‘रॉकी’ कहा था। 
मीडिया के बात-चित के दौरान आलिया भट्ट यह कहते दिखी थी की- एलवीश उन्हें बहुत शरारती लगते हैं। उनका जैसा अंदाज हैं, जिस तरह से वो बात करते हैं, जिस तरह से वो खुद संभालते हैं और वो फिर बोलता हैं। 
यह सब देखने में काफी फनी और मजेदार लगता हैं। मैं सच में उन्हें बहुत पसंद करती हूँ। बता दे की एलवीश यादव बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन के विजेता के साथ-साथ  25 लाख रुपये प्राइज मनी के भी हकदार हुए हैं। साथ ही फैंस एलवीश के इस ऐतिहासिक जीत से बेहद खुश दिखे थे। 

Desk Team