मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। चारू अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीर को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अभिनेत्री की शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव संग हुई है। इन दिनों यह कपल जमकर वेकेशन एन्जॉए कर रहे हैं। इस बीच चारू और राजीव की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों गोवा वेकेशन पर पहुंचे हुए हैं। इस कपल की तस्वीरें देखकर यह मालूम हो रहा है कि यह दोनों बहुत अच्छे रिजॉट में ठहरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर हरदम एक्टिव रहने वाली चारू अपनी नई तस्वीरों में रेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बेहद सुदंर जगह खड़े होकर जबरदस्त पोज दिए हैं।

अब चारू असोपा की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही चारू के चाहने वाले उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं,तभी वह अदाकारा की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है चारू न केवल अपनी बल्कि अपने पति राजीव के साथ भी रोमांटिक फोटोज और वीडियों फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं,जिसके उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं।

बता दें बीते दिनों राजीव सेन भी इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी चारू के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज साझा की थी। इन फोटोज में चारू अपने पति और कुछ करीबी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आई।

वहीं ये खूबसूरत जोड़ी 16 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधी थी। चारू और राजीव की मुलाकात शादी के कुछ वक्त पहले ही हुई थी,जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



