बॉलीवुड की पंगा क्वीन अब एक बार फिर सुर्खियों में आई है दरअसल पॉलिटीशियन चिराग पासवान ने एक्ट्रेस पर हमला बोला है।फॉर्मल बॉलीवुड स्टार चिराग पासवान अब एक जाने माने पॉलिटीशियन बन गए है उन्हे हर कोई उनके काम के और राजनीति के वजह से जनता है।
चिराग पासवान दिवंगत राजनेता राम विलास पासवान के बेटे है अपने पिता के निधन के बाद चिराग ने उनकी कुर्सी संभाली और बॉलीवुड से किनारा कर लिया।अब चिराग बिहार के जमुई निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य है।दरअसल चिराग पासवान ने कंगना रनौत के साथ काम किया दवाब उन्होंने उन दिनोंको याद करते हुए एक्ट्रेस पर तंज कसा है।चिराग और कंगना फिल्म मिले ना मिले हम में एक साथ काम करते नजर आते थे।
मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कंगना पर निशाना साधा है उनके मुताबिक अगर वो कंगना के साथ काम कर रहे होते तो रोज नेपोटिज्म पर उनकी क्लास लगती।फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ पर बात करते हुए चिराग ने कहा- भगवान का शुक्र है कि ये फिल्म मैंने कंगना के साथ उस वक्त की अगर आज करता तो जिस तरह वो नेपोटिजम के मुद्दे हाईलाइट करती है तो रोज मेरी क्लास लेती।
सांसद और पॉलिटीशियन ने आगे नेपोटिस्म पर बात करते हुए कहां कि कि किसी का किसी सुपरस्टार या प्रधानमंत्री के बेटे या बेटी के तौर पर जन्म लेना उसकी किस्मत हो सकती है लेकिन कैपेबिलिटी नहीं। चिराग ने कहा कि उनका मानना है वो एक्टिंग के लिए नही बने ये फिल्म करने के बाद उन्हें एहसास हुआ की मेकअप करना और डायलॉग बोलना उनके बस्की बात नही है।
बता दे, कंगना और चिराग की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ साल 2011 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।इस फिल्म में चिराग और कंगना को लीड रोल के देखा गया था अब सालो बाद एक्टर और सांसद ने कंगना पर तंज कसा है।


Download Android App
Download iOS App







