Chitrangda Singh Injury: चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, हाथ में ड्रिप की वायरल हुई तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Summary :

Chitrangda Singh Injury: बॉलीवुड अभिनेत्री Chitrangda Singh की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। Chitrangda Singh Injury चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी इस फोटो में Chitrangda Singh बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।” हालांकि, अभिनेत्री ने अस्पताल में भर्ती होने का कारण…

Chitrangda Singh Injury: बॉलीवुड अभिनेत्री Chitrangda Singh की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।

Chitrangda Singh Injury

चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी

Chitrangda Singh Injury
Chitrangda Singh Injury( Source: Social Media)

इस फोटो में Chitrangda Singh बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।” हालांकि, अभिनेत्री ने अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। इसे देखने के बाद फैंस चित्रांगदा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो चित्रांगदा सिंह को पिछली बार ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप जैसे कलाकार हैं।

बैटल ऑफ गलवान में आएगी नजर

Chitrangda Singh Injury
Chitrangda Singh Injury( Source: Social Media)

फिल्म में वह विलेन के रोल में दिखाई दी थीं। उनकी एक्टिंग को बहुत ही सराहा गया था। यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म थी, जिसके दो भाग रिलीज किए गए थे। दोनों का क्लाइमैक्स अलग था। चित्रांगदा सिंह बहुत जल्द सलमान खान के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगी। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।

बताया जा रहा है कि इसमें भारत-चीन संघर्ष की कहानी दिखाई जा सकती है। फिल्म के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “यह बहादुरी और साहस की कहानी है। एक सैनिक परिवार से होने के नाते मुझे याद है कि इस घटना के बारे में हमारे लोगों में बात की जाती थी। इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही निजी अहसास है।”

Chitrangda Singh ने कहा था कि यह फिल्म भूले-बिसरे और कम जानी-पहचानी कहानियों को उजागर करेगी। इसके जरिए फिल्म निर्माता उन कहानियों और नायकों का सम्मान करने जा रहे हैं। इसका हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले हुई थी। इस फिल्म का मुंबई शिड्यूल जल्द शुरू होगा।

Also Read:Ranveer Allahbadia confirms relationship: निक्की शर्मा से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में Ranveer Allahbadia, दिवाली पर कन्फर्म किया रिलेशनशिप

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।