कई नामी फिल्मों जैसे ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में कोरियोग्राफ करने वाले व ‘डांस दीवाने 3’ के जज तुषार कालिया अपनी लेडीलव त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई कर ली है। वैसे हर कोई कोरियोग्राफ की होने वाली गर्लफ्रेंड के बारे में जानने को बेताब है। तो आइये आपको बता दें कौन हैं त्रिवेणी बर्मन।

इस समय कोरियोग्राफर अपने हैप्पी फेज को एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में 6 मार्च 2022 को उन्होंने अपने बर्थडे के स्पेशल दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग सगाई रचा ली है। वहीं अब तुषार ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की है।

कोरियोग्राफर ने शेयर किया पोस्ट
तुषार कालिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा, उसने हां कर दिया। @trivenibarman, मेरे बर्थडे पर और कुछ नहीं मांग सकता था। अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट।’ तुषार के इस पोस्ट को साझा करने के बाद अब इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स ने उन्हें बधाई दे रहे है।
कौन हैं त्रिवेणी बर्मन ?
1.

2.

3.

कोरियोग्राफर तुषार की होने वाली लाइफ पार्टनर त्रिवेणी बर्मन असम की एक मॉडल हैं। उन्होंने साल 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया है। त्रिवेणी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और यहां वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



