अश्विन द्वारा खुद का रिकॉर्ड तोड़े जाने पर कपिल देव ने दी दिल जीतने वाली प्रतिक्रिया

Summary :

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े ऑलराउंडर कपिल देव का 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है। अश्विन के हाथों अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद अब कपिल देव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Kapil Dev Celebrates His 63rd Birthday; Receives Wishes From Fans And  Cricket Fraternity

कपिल देव ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर अश्विन को ज्यादा मौके मिलते तो वे पहले ही उनसे आगे निकल जाते। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने कहा कि, “यह वास्तव में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, खासकर उस इंसान के लिए जिन्हें हाल के समय में अधिक मौके नहीं मिले हैं। अगर उन्हें वो मौके मिलते तो वह बहुत पहले 434 विकेटों के आंकड़े को पार कर चुके होते। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। मैं खुद को इस लिस्ट के दूसरे स्थान पर क्यों रखूं? मेरा टाइम निकल गया।”

 

अश्विन से आगे अब टीम इंडिया के अनिल कुंबले है, जिनके नाम 619 विकेट है। कपिल देव का मानना है कि अश्विन अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा “अश्विन एक शानदार क्रिकेटर, बेहतरीन और बुद्धिमान स्पिनर हैं। उन्हें अब 500 टेस्ट विकेट का लक्ष्य बनाना चाहिए और मुझे यकीन है कि वह इसकी कोशिश करेंगे और इसे हासिल करेंगे।” इससे पहले अश्विन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था ‘मुझे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि मैं एक ऑफ स्पिनर बनूंगा, देश के लिए खेलूंगा और यहां तक कि एक महान क्रिकेटर के विकेटों की उपलब्धि को पीछे छोड़ दूंगा।’


Desk Team