बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद संग अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पिछले महीने कपल को साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया तो उसके बाद सबा ऋतिक की फैमिली के साथ संडे का मजा लेते दिखाई दी थी। वहीं, इन सब बातों के बीच ऋतिक ने सबा की एक लेटेस्ट तस्वीर पर कमेंट कर अपने नए रिलेशनशिप को हवा दे दी है।

दरअसल, हाल ही में सबा आजाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह दिवंगत हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार दिख रही हैं। इन फोटो पर ऋतिक रोशन ने प्यारा सा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

सबा आजाद ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके साथ कैप्शन में लिखा, आप मुझे मिस हेपबर्न आजाद कह सकते हैं। मैं एक दिन के लिए मिस हेपबर्न बनी हूं। सबा आजाद ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हूबहू ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार हुई नजर आ रही हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक स्कर्ट और चैक स्टाइल वाला टॉप पहना हुआ है। उन्होंने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सबा बेहद सुंदर लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर सबा की यह तस्वीरें सामने आने के बाद इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। वहीं ऋतिक रोशन भी इन तस्वीरों को देखने के बाद खुद को सबा की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। एक्टर सबा के इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, ‘टाइमलेस।’

बताते चले कि ऑड्रे हेपबर्न मशहूर एक्ट्रेस थीं, जो अपने फैशन सेंस के लिए भी खूब जानी जाती थीं। उनके स्टाइल को दुनियाभर में आज भी फॉलो किया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्दी ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगे। वहीं सबा आजाद हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में दिखाई दी थी।


Download Android App
Download iOS App



