दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट कर फंसी कॉमेडियन भारती सिंह, बयान के बाद मांगी माफ़ी, जानिये क्या है पूरा मामला

Summary :

भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो दाढ़ी मूंछ को लेकर कॉमेडी करती नज़र आईं थीं. एक टीवी शो में भारती सिंह कहती दिखती हैं, “मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दाढ़ी मूंछ के बड़े फायदे होते हैं, दूध पीयो और दाढ़ी मुंह में डालो सवैयों का टेस्ट आता है.

भारती सिंह जो अक्सर अपने कॉमेडी और अपने बेबाक बयान बाजी के लिए जानी जाती हैं।  वैसे तो भारती के कॉमेडी के लाखों लोग फैन हैं लेकिन कई बार भारती की कॉमेडी उन्ही पर भारी पड़ जाती हैं। और इस बार भी ऐसा ही हुआ हैं।  दरअसल भारती  का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वही वीडियो को देखने के बाद लोग भारती सिंह की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।  वही अब वीडियो को लेकर बात इतनी बढ़ गयी हैं की भारती ने खुद वीडियो बनाकर अपने इस स्टेटमेंट के लिए माफ़ी मांगी हैं। अब आप सोच रहे होंगे की उस वीडियो में ऐसा क्या था तो चलिए इस सस्पेंस को यही खत्म करते हैं और बताते हैं की क्या कह दिया हैं भारती ने ऐसा। 
भारती सिंह की कॉमेडी उन्ही पर पड़ी भारी 
दरअसल हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो दाढ़ी मूंछ को लेकर कॉमेडी करती नज़र आईं थीं. एक टीवी शो में भारती सिंह कहती दिखती हैं, “मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दाढ़ी मूंछ के बड़े फायदे होते हैं, दूध पीयो और दाढ़ी मुंह में डालो सवैयों का टेस्ट आता है. मेरी काफी दोस्तों की शादी हुई है न, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है. सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालती रहती हैं.”
भारती सिंह के खिलाफ दर्ज होगी पुलिस में शिकायत 
वही अब भारती के इस बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है। जहां ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।  इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। वही  मामला इतना बढ़ता देख भारती सिंह ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए सभी से माफी मांगी है।
  

भारती सिंह ने मांगी माफ़ी 

भारती सिंह ने वीडियो में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो जारी की हैं। जहां भारती ने कहा की मैंने वो वीडियो बार बार देखा। आप लोगों भी वो वीडियो देखें।  उन्होंने कहा, “मैंने कहीं भी किसी धर्म या जाति के बारे में नहीं बोला कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये दिक्कत होती है। आप वीडियो देख लीजिए।  मैंने किसी पंजाबी के बारे में नहीं बोला कि पंजाबी लोग दाढ़ी रखते हैं या दाढ़ी मूंछ में ये दिक्कत होती है…मैं कॉमेडी कर रही थी अपनी दोस्त के साथ…लेकिन अगर  मेरी इन बातों से किसी भी धर्म जात के लोगों का दिल दुखा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं.”
साथ ही भारती सिंह ने वीडियो के लास्ट में ये भी कहा कि वो खुद पंजाबी हैं और अमृतसर में उनकी पैदाइश हुई है। इसलिए वो पंजाब का पूरा मान रखेंगी।  उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पंजाबी होने पर गर्व है।  

Desk Team